1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Punjab: आप ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, हरभजन समेत इनके नामों पर लगाई मुहर

Punjab: आप ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, हरभजन समेत इनके नामों पर लगाई मुहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 12:11 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 12:42 pm IST

पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वहीं राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। 31 मार्च को पंजाब में राज्यसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (फाइल फोटो)- India TV Hindi
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (फाइल फोटो) Image Source : HARBHAJAN SINGH (TWITTER)

Highlights

  • पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है
  • राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है
  • 31 मार्च को पंजाब में राज्यसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक अशोक मित्तल और पांचवें उम्मीदवार का नाम संजीव अरोड़ा है। पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वहीं राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। 31 मार्च को पंजाब में राज्यसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। आइए आपको बताते उन पांच लोगों के बारे में जिन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।

हरभजन सिंह

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों में पहला नाम पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का है। उन्होंने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हाल ही में हरभजन सिंह ने क्रिकेट से सन्यास लेकर राजनीति के मैदान में एंट्री लेने का मन बनाया। बीते कई दिनों से उन्हें कांग्रेस और बीजेपी के इर्द-गिर्द मंडराते हुए देखा गया था। पहले खबर आई के वे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगे। लेकिन फिर खबर आई कि वे कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर गुगली फेंक दी है। 

संदीप पाठक 

संदीप पाठक मुंगेली जिले के लोरमी के बटहा गांव के रहने वाले हैं। संदीप पाठक ने दिल्ली आईआईटी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कुछ साल लंदन में भी काम किया है। वहां उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से जुड़कर अपनी पीएचडी का काम पूरा किया था। कुछ और समय लंदन में बिताने के बाद वह वापिस भारत लौट आए। मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने से पहले संदीप राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी कुछ समय तक काम कर चुके हैं।

राघव चड्ढा

राघव चड्ढा आप से दिल्ली से विधायक और पंजाब के पार्टी प्रभारी हैं। पार्टी ने उन्हें आज राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। राघव की उम्र महज 33 साल है। राघव चड्ढा अगर राज्यसभा पहुंचते हैं तो वे देश में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे। बता दें कि इससे पहेल 35 साल की मैरीकॉम सबसे कम उम्र की सांसद बनी थी। राघव 2020 में पहली बार दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह पार्टी के ट्रेजर के रूप में काम कर रहे थे। 

अशोक मित्तल

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए जिन पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है उसमें अशोक मित्तर का नाम भी शामिल है। अशोक मित्तल पंजाब की लवली प्रफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं। विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान से भारत आया था। जिसके बाद उनके पिता ने जालंधर में मिठाई की दुकान से अपने कारोबार की शुरूआत की थी। जिसका नाम भी लवली स्वीट्स था। साल 2001 में उन्होंने अपना संस्थान खोला और उसे पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबंद्ध कराया। साल 2005 में लवली प्रफेशनल यूनिवर्सिटी को यूनिवर्सिटी दर्जा मिला। जिसके बाद यह पंजाब की पहली निजी यूनिवर्सिटी बन गई। 

संजीव अरोड़ा

संजीव अरोड़ा लुधियाना के जाने-माने टेक्सटाइल कारोबारी है। जिनका नाम आप ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दिया है। इसके अलावा संजीव अरोड़ा पिछले दो दशक समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। संजीव महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट भी चला रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत