Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू यादव के भारत आने से पहले नीतीश कुमार को आया अमित शाह का 'कॉल', जानें क्या हुई बात

लालू यादव के भारत आने से पहले नीतीश कुमार को आया अमित शाह का 'कॉल', जानें क्या हुई बात

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Feb 14, 2023 05:34 pm IST, Updated : Feb 14, 2023 05:34 pm IST

शनिवार को अमित शाह ने खुद नीतीश कुमार को फोन किया था। जब इसकी जानकारी सामने आई तो तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे कि कहीं बिहार में फिर से सियासी उलटफेर तो नहीं होने वाला है।

nitish kumar amit shah- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO नीतीश कुमार, अमित शाह

नई दिल्ली: बिहार में सियासी समीकरण बदलने के बाद से ही बीजेपी और जेडीयू के नेता एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। एक तरफ जहां आगामी चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है तो वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बिहार का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। इस बीच अमित शाह ने बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की है। बता दें कि गठबंधन में अलग होने के बाद ये पहली बार हुआ है जब शाह और नीतीश की बातचीत हुई है।

अमित शाह ने खुद किया था नीतीश को फोन

शनिवार को अमित शाह ने खुद नीतीश कुमार को फोन किया था। जब इसकी जानकारी सामने आई तो तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे कि कहीं बिहार में फिर से सियासी उलटफेर तो नहीं होने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। अमित शाह से फोन पर हुई बातचीत के बारे में नीतीश कुमार ने कहा, ''दूसरे गवर्नर आ रहे हैं, पुरानी परंपरा है कि केंद्र सरकार राज्य से बात करती है। परसों ही हमको सूचना दी थी गृहमंत्री जी (अमित शाह) ने। उन्होंने ही बताया था। हमने कहा कि ठीक है कीजिए। फिर ये (फागू चौहान) जा रहे थे तो इनसे (फागू चौहान) बात हुई थी कि जा रहे हैं। हम कहे ठीक ही है, आज तक हमने कभी नहीं कहा है जो भी आए हैं ठीक ही है।''

यह भी पढ़ें-

बता दें कि केंद्र ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए हैं। इसी कड़ी में बिहार के राज्यपाल को भी बदला गया है। 11 फरवरी को पटना सीएम आवास में केंद्रीय गृह मंत्री के आवास से फोन आया था। इसमें बताया गया कि गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करना चाहते हैं। उसके बाद नीतीश कुमार को फोन दिया गया। फिर दोनों के बीच बातचीत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement