1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हारने के बाद BJP की बड़ी जीत, हुबली नगर निगम में गाड़ा झंडा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हारने के बाद BJP की बड़ी जीत, हुबली नगर निगम में गाड़ा झंडा

 Reported By: T Raghavan Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jun 20, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 05:09 pm IST

कर्नाटक के हुबली में हुए नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं लेकिन सूबे में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से उसे पार्षदों के खरीद-फरोख्त होने की आशंका थी।

Hubli Municipal Corporation, Hubli Municipal Corporation BJP, BJP Karnataka- India TV Hindi
कर्नाटक के हुबली में बीजेपी अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनवाने में कामयाब हुई है। Image Source : FILE

हुबली: कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए एक राहत भरी खबर आई है। सूबे के हुबली में हुए नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनवा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 82 सदस्यों वाले नगर निगम में बीजेपी के 39 सीटें थीं, और उसने अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाने में कामयाबी हासिल कर रही है। मंगलवार को हुए मतदान के बाद बीजेपी की वीणा भारद्वाज मेयर और सतीश हनगल को डिप्टी मेयर चुना गया है।

नगर निगम में क्या हैं समीकरण

82 सदस्यों वाले हुबली नगर निगम में बीजेपी के पास 39, कांग्रेस के पास 33, AIMIM के पास 3 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। कर्नाटक में मौजूदा समय में कांग्रेस के सत्ता में होने और हुबली-धारवाड़ से बीजेपी के प्रमुख नेता और पूर्व CM जगदीश शेट्टर चुनाव से पहले पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी को इस बात का डर था कि उनके पार्षदों के साथ खरीद फरोख्त हो सकती है। इससे बचने के लिए BJP ने अपने सभी 39 पार्षदों को एक निजी रिजॉर्ट में रखा था।

बीजेपी पार्षद सीधे पहुंचे नगर निगम
रिजॉर्ट से बीजेपी के पार्षद सीधे नगर निगम पहुंचे थे और मतदान में हिस्सा लिया था। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी ने जगदीश शेट्टर MLC बनाने के फैसला किया है, लेकिन हुबली नगर निगम चुनावों में हार से उसे जरूर झटका लगा होगा। कांग्रेस को हुबली नगर निगम चुनावों में शेट्टार से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आ पाए। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली पार्टी के लिए इन चुनावों में हार एक बड़े झटके की तरह है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत