1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत जोड़ो न्याय यात्रा: हिमंत बिस्वा सरमा को जयराम रमेश की चुनौती, बोले- इस यात्रा को कोई रोक नहीं सकता

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: हिमंत बिस्वा सरमा को जयराम रमेश की चुनौती, बोले- इस यात्रा को कोई रोक नहीं सकता

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 19, 2024 11:02 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 11:02 am IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अब सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि असम के सीएम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि लोग इस रैली से ना जुड़े।

Congress Jairam Ramesh says Assam CM is making all attempts to stop people from joining the Bharat J- India TV Hindi
जयराम रमेश Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सहयोगी शुक्रवार सुबह नौका से माजुली के लिए रवाना हुए और इसी के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम में फिर शुरू हुई। यात्रा में शामिल नेता और समर्थक नावों से जोरहाट जिले के निमतीघाट से माजुली जिले के अफलामुख घाट पहुंचे। वहीं, कुछ वाहनों को भी बड़ी नावों की मदद से ब्रह्मपुत्र नदी के पार पहुंचाया गया। राहुल के साथ पार्टी महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। 

असम से निकली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

राहुल अफलामुख घाट पहुंचने के बाद कमलाबाड़ी चारियाली जाएंगे जहां वह एक प्रमुख वैष्णव स्थल औनियाती सत्र का दौरा करेंगे। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गार्मुर से गुजरते हुए जेंगरायमुख में राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह विश्राम करेगी। रमेश और पार्टी सांसद गौरव गोगोई वहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद यह यात्रा बस से उत्तरी लखीमपुर जिले के ढकुवाखना के लिए रवाना होगी जहां राहुल का शाम को गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा रात में गोगामुख कॉलोनी मैदान में रुकेगी। 

जयराम रमेश ने कही ये बात

इस मामले पर पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस यात्रा में किसी नियम को नहीं तोड़ा गया है। असम के सीएम लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई भी नहीं रोक सता है। हम इसमें हैं। अगले 7 दिनों के लिए हम असम में हैं। उन्हें हमें गिरफ्तार करने दीजिए। हम चुनौती को स्वीकार करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की गई। इस यात्रा के तहत राहुल गांधी 6713 किमी की पैदल यात्रा करेंगे। 14 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त हो गी। बता दें कि कई राज्यों के 100 से अधिक जिलों से होते हुए यह यात्रा मुंबई पहुंचेगी।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत