1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. कांग्रेस के बाद अब AAP से भी जुदा हुए अशोक तंवर, कल इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस के बाद अब AAP से भी जुदा हुए अशोक तंवर, कल इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

 Published : Jan 18, 2024 03:33 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 04:01 pm IST

राज्यसभा ना भेजे जाने के बाद कहा जा रहा था कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और वह जल्द ही AAP का दामन छोड़ सकते हैं। इससे पहले वह टीएमसी और कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

Haryana, Ashok Tanwar- India TV Hindi
अशोक तंवर Image Source : FILE

चंडीगढ़: पूर्व लोकसभा सांसद अशोक तंवर की रहे अब आम आदमी पार्टी से भी जुदा हो गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह हरियाणा की चुनाव कैम्पेनिंग कमिटी के चेयरमैन थे। अशोक तंवर ने अपना इस्तीफा दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है।

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के अनुसार, अशोक तंवर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस समय यहां से बीजेपी की ही सुनीता दुग्गल सांसद हैं। वहीं इससे पहले हरियाणा आप इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा अपने पिता निर्मल सिंह के साथ कांग्रेस जॉइन कर चुकी हैं।

2019 में छोड़ी थी कांग्रेस 

बता दें कि 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपना दल बनाया लेकिन वह कुछ खास कर नहीं पाए और इसके बाद वह ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो गए। हालांकि यहां भी वह केवल साल भर ही टिके और 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी उन्हें इस साल राज्यसभा भेजेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब वह आम आदमी पार्टी से भी अलग हो गए हैं।

Haryana
Image Source : INDIA TVअशोक तंवर का इस्तीफा पत्र

कांग्रेस में भूपेंद्र हुड्डा से रहा है छत्तीस का आंकड़ा

अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रही है। यह उन्हें मंजूर नहीं है और इसी वजह से वह आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान उनका भूपेंद्र हुड्डा से छत्तीस का आंकड़ा रहा था। दोनों नेताओं के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

आप से जाना चाह रहे थे राज्यसभा 

इसके साथ ही माना जा रहा है कि तंवर आप से राज्यसभा जाना चाह रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। जिसके बाद वह नाराज चल रहे थे और पिछले दिनों उनकी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद ही आशंका जताई जा रही थी कि वह जल्द ही आप का साथ छोड़ सकते हैं और आज यही हुआ। 

इनपुट - सुनील 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।