1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू-कश्मीर की किस विधानसभा सीट पर कब है चुनाव? यहां देखें पूरी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर की किस विधानसभा सीट पर कब है चुनाव? यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 16, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 04:50 pm IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में मतदान होगा। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को वोटिंग की जाएगी। वहीं 4 अक्तूबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

jammu Kashmir election date announced assembly seats and voting dates in Jammu Kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर की किस विधानसभा सीट पर है कब चुनाव? Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। मुख्य चनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में जम्मू कश्मीर में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं 4 अक्तूबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। यहां कुल वोटर्स की संख्या 87.09 लाख है। इनमें से 42.62 लाख महिला वोटर्स और 44.46 लाख पुरुष वोटर्स हैं। वहीं 3.71 लाख पहली बार वोट करेंगे। वहीं राज्य में कुल युवा वोटरों की संख्या 20 लाख से अधिक है।

पहले चरण में किन सीटों पर होगी वोटिंग

अगर वोटिंग के लिहाज से बात करें तो जम्मू कश्मीर में पहले चरण में पंपोर, पुलवामा, त्राल, जैनापुरा, राजपुरा, शोपियां, कुलगामा, देवसर, डीएसपुरा, दोरू, कोकेमाग (एसटी) अनंतनाग पश्चिम, श्रीगुफवाड़ा, बिजबेहारा, अनंतनाग, शंगुस- अनंतनाग पूर्व, इंतरवाल, पहलगाम, पड्डेर-नागसेनी, किश्तवाड़, डोडा, भदरवाह, डोडा पश्चिम, बनिहाल, रामबन में मतदान होगा।

दूसरे चरण में किन सीटों पर होगी वोटिंग

दूसरे चरण में गंदरबल, कांगन (एसटी), खान्यार, हजरतबल, हब्बाकडल, चन्नापुरा, लाल चौक, सेंट्रल शालटंग, जादीबल, ईदगाह, बडगाम, खानसाहिब, बीरवाह, चडूरा, चार-ए-शरीफ, गुलबर्ग (एसटी), श्री माता वैष्णो देवी, रियासी, काकाकोटे सुंदरबानी, नवशेरा, बुढल, राजौरी, तन्नामंडी, पुंछ हवेली, सुरनकोट, मेंडल में मतदान किया जाएगा। 

तीसरे चरण में किन सीटों पर होगी वोटिंग

तीसरे चरण में त्रेघाम, करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, लंगाते, हंद्वाड़ा, सोपोर, उरी, राफियाबाद, गुलमर्ग, बारामुल्ला, पाटन, वगूरी-क्रीरी, बांदीपोरा, सोनावाड़ी, गुरेज (एसटी) उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, रामनगर (एससी), चेनानी, बानी, बसोही, बिलावड़, जसरोटा, कठुआ (एससी) हीरानगर, रामगढ़, (एससी), सांबा, बिश्नाह (एससी), विजयपुर, सुचेतगढ़ (एससी), आरएस पुरा जम्मू साउथ, जम्मू पूर्व, बाहू, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ (एससी), अखनूर (एससी) और चाम्ब में मतदान किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत