1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Monsoon Session LIVE: विपक्ष ने जमकर किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित

Monsoon Session LIVE: विपक्ष ने जमकर किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Updated : Jul 22, 2025 08:29 am IST

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। वहीं सरकार का कहना है कि वह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है।

monsoon session - India TV Hindi
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू Image Source : ANI

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। ये 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 12 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो लोकसभा में फिर विपक्ष ने हंगामा किया, जिसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

monsoon session of parliament live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। 

  • 1:02 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    राहुल गांधी का आरोप, कहा- "स्पीकर लोगों को बोलने नहीं देते"

    राहुल गांधी ने स्पीकर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्पीकर लोगों को बोलने नहीं देते हैं।

     

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष लोकसभा में जोरदार हंगामा कर रहा है।  

  • 12:03 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू हुई

    दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू हुई।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित

    विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित 

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    विपक्ष जान बूझकर सदन का सामना नहीं करना चाहता- सांसद प्रवीण खंडेलवाल

    भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "मुझे लगता है विपक्ष जान बूझकर सदन का सामना नहीं करना चाहता। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है लेकिन वे नियम और कायदे कानून के अंतर्गत होने चाहिए। विपक्ष को चाहिए कि वो सार्थक चर्चा के लिए सदन को चलने दें तो एक-एक प्रश्न का जवाब सरकार देगी।"

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हम उत्साहित हैं- सांसद जिया उर रहमान बर्क

    समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "हम उत्साहित हैं क्योंकि लंबे समय के बाद मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। जो भी जनहित के मुद्दे हैं उनपर हम सरकार को घेरने का काम करेंगे..."

     

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    PM की बात से लगभग सभी को सहमत होना चाहिए- एस.पी. सिंह बघेल

    केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, "प्रधानमंत्री की बात से लगभग सभी को सहमत होना चाहिए। राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। राष्ट्र की एकता अखंडता, अस्मिता सर्वोपरि होता है। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हमारे सैन्य बलों को बधाई दी..."

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

    विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

     

  • 11:17 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा प्रश्नकाल के बाद कराएंगे: ओम बिरला

    लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के हंगामे के बीच कहा कि आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करना चाहते हैं। प्रश्नकाल के बाद कराएंगे। हर सवाल का जवाब देगी सरकार।

     

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार: स्पीकर

    स्पीकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हैं। 

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

    लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है और विपक्ष के सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। 

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी

    लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। 

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    संसद का मानसून सत्र हुआ शुरू

    संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। 

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मानसून सत्र से पहले पीएम ने कहा- पहलगाम हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "पहलगाम में हुए क्रूर अत्याचार और नरसंहार ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दलगत स्वार्थ को परे रखकर, देशहित में, हमारे अधिकांश दलों के प्रतिनिधियों ने दुनिया के अनेक देशों में जाकर एक स्वर में, दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने का बहुत ही सफल अभियान चलाया। मैं उन सभी सांसदों की, सभी दलों की राष्ट्रहित में किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सराहना करना चाहता हूं और इससे देश में एक सकारात्मक माहौल बना है।"

  • 10:57 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम ने खरगे को दीं शुभकामनाएं

    पीएम मोदी ने मानसून सत्र से पहले कहा, 'राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

     

  • 10:08 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    हम पहलगाम हमले का मुद्दा ज़रूर उठाएंगे: डीएमके सांसद टी.आर. बालू

    डीएमके सांसद टी.आर. बालू ने कहा, "हम पहलगाम हमले का मुद्दा ज़रूर उठाएंगे, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम हवाई दुर्घटना का मुद्दा भी उठाएंगे। प्रधानमंत्री को सदन में आकर बताना चाहिए कि क्या हुआ।"

     

  • 10:06 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सीपीआई (एम) सांसद अमरा राम ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले पर एक विशेष सत्र होना चाहिए था

    आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के बीच सीपीआई (एम) सांसद अमरा राम ने कहा, "पहलगाम (आतंकी हमले) पर एक विशेष सत्र होना चाहिए था। जब प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने नहीं आते हैं, तो यह दर्शाता है कि वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते हैं।"

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सैयद नसीर हुसैन ने मतदाता सूची संशोधन पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस पेश किया

    कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बिहार मतदाता सूची संशोधन पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस पेश किया।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में "पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण हुई गंभीर सुरक्षा चूक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश नीति पर पड़ने वाले प्रभावों" पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

     

  • 9:27 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत का सामने आया बयान

    कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने कहा, "आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इंडिया अलायंस ने 19 जुलाई को बैठक की और सदन में कुछ मुद्दे उठाने का फैसला किया। हमारे नेता इन्हें सदन में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं हैं।"

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मानसून सत्र से पहले हो चुकी है सर्वदलीय बैठक

    सरकार ने मानसून सत्र से पहले 20 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस सत्र में सरकार 7 लंबित विधेयकों पर विचार-विमर्श करेगी और 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है।

     

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने स्थगन प्रस्ताव दिया

    कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने नियम 267 के तहत "आंतरिक सुरक्षा में गंभीर चूक, जिसके कारण पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दुखद जान गई, पाकिस्तान से सीमा पार से आतंकवाद फैला; और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के बाद सरकार की विदेश नीति पर विचार-विमर्श" पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया।

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस सांसद बी. मणिकम टैगोर ने चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया

    कांग्रेस सांसद बी. मणिकम टैगोर ने "गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति विफलता" - पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया।

     

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    रणदीप सुरजेवाला ने कार्य स्थगन नोटिस दिया

    कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।

     

  • 8:37 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अपने सवालों को लेकर पूरी तरह तैयार है विपक्ष

    विपक्ष, सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है और उसने अपने सवालों की फाइल भी तैयार कर ली है। विपक्ष के पास सवालों की लंबी लिस्ट है। अब देखना ये होगा कि सरकार किस तरह विपक्ष के सवालों का जवाब देती है। 

  • 7:43 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष?

    • अहमदाबाद प्लेन हादसा
    • सीजफायर पर ट्रंप के दावे 
    • पहलगाम आतंकी हमला 
    • बिहार में वोटर वेरिफिकेशन 
    • ऑपरेशन सिंदूर और विदेश नीति 
  • 7:09 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    विपक्ष द्वारा भारी हंगामे के आसार

    संसद के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा भारी हंगामे के आसार हैं।

  • 7:09 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सरकार का दावा- विपक्ष के सारे सवालों के जवाब देंगे

    सरकार का दावा है कि वह विपक्ष के सारे सवालों के जवाब देगी। 

  • 7:08 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    तमाम मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष

    पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार की वोटर वेरिफिकेशन, सीजफायर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के दावे को लेकर विपक्ष, सरकार को घेर सकता है।

  • 7:08 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू

    संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। ये 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत