1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक ने किया आज 'रेल-पंजाब बंद' का आह्वान, सुरक्षा अलर्ट जारी

सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक ने किया आज 'रेल-पंजाब बंद' का आह्वान, सुरक्षा अलर्ट जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2022 09:59 am IST,  Updated : Feb 19, 2022 09:59 am IST

पंजाब में 20 फरवरी रविवार को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होने जा रहा है।विधानसभा चुनाव के बीच खुफिया एजेंसियों ने शनिवार को देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। 

Punjab: 'Rail-Punjab Bandh' today- India TV Hindi
Punjab: 'Rail-Punjab Bandh' today Image Source : PTI

पंजाब में 20 फरवरी रविवार को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होने जा रहा है।विधानसभा चुनाव के बीच खुफिया एजेंसियों ने शनिवार को देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मोस्ट वांटेड आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून जो कि खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का संस्‍थापक है, उसने एक वीडियो जारी कर बंद का आह्वान किया है।

बता दें मोस्ट वांटेड आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून जो कि खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का संस्‍थापक है,उसने बाकायदा एक वीडियो जारी किया है और बंद का आह्वान किया है। इसके चलते खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने और राज्य में चुनाव के दौरान सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

पन्नून ने आज शनिवार को 'रेल-पंजाब बंद' का आह्वान किया है। ये ऐसे समय में हो रहा है जब कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होने वाली है। वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नून ने अपने फॉलोअर्स से पंजाब में वोटिंग सेंटर पर "केसरी खालिस्तान" के झंडे लगाने और चुनाव के दिन "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने के लिए भी कहा है।

गुरपतवंत सिंह पन्नून ने भी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हालिया मौत को "राजनीतिक हत्या" करार दिया है। पन्नून ने कहा कि दीप सिद्धू जरनैल सिंह भृंडनवाले के सच्चे अनुयायी थे और हमेशा अलग खालिस्तान की मांग का समर्थन करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत