1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामनवमी पर भड़की हिंसा को लेकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात

रामनवमी पर भड़की हिंसा को लेकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2022 07:19 am IST,  Updated : Apr 12, 2022 07:24 am IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश पीएम को यह कहते हुए सुनना चाहता है कि हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ashok Gehlot and Bhupesh Baghel - India TV Hindi
Ashok Gehlot and Bhupesh Baghel  Image Source : ANI

Highlights

  • रामनवमी पर भड़की हिंसा को लेकर 2 राज्यों के सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • बीजेपी और उसके संगठनों का रवैया उत्तेजक है, इससे समाज को परेशानी होगी- भूपेश बघेल
  • आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है?- अशोक गहलोत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने शिवरीनारायण में एक बड़ा रामनवमी कार्यक्रम आयोजित किया, लेकिन क्या यहां कुछ हुआ? लेकिन जब आप एक उत्तेजना से भरा हुआ माहौल बना देते हैं, तो समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। बीजेपी और उसके संगठनों का रवैया उत्तेजक है, इससे समाज को परेशानी होगी। 

इस मौके पर बघेल ने ये भी कहा कि मराठा सेवा संघ प्रमुख ने रिजर्वेशन का मुद्दा उठाया है। मैंने कहा ये तभी हो सकता है जब कोई पोस्ट हो। सभी पीएसयू प्राइवेट हो रहे हैं। IAS पोस्ट कॉरपोरेट हो रही है। जब कोई पद नहीं होगा तो आरक्षण का लाभ कहां से मिलेगा?

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश पीएम को यह कहते हुए सुनना चाहता है कि हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह के बयान के अभाव में जगह-जगह हिंसा हो रही है। 

उन्होंने कहा था कि रामनवमी पर कुछ राज्यों में हिंसा भड़क गई। हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बात करते हैं और उनकी जयंती पर हिंसा भड़क रही है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। पीएम देश को संबोधित करें कि जो भी हिंसा भड़काएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत