1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वक्फ संशोधन बिल पर JDU और TDP के वे सभी डिमांड, जिसे सरकार ने मान लिया

वक्फ संशोधन बिल पर JDU और TDP के वे सभी डिमांड, जिसे सरकार ने मान लिया

 Published : Apr 02, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 12:57 pm IST

वक्फ संशोधन बिल पर बिहार की जेडीयू और आंध्र प्रदेश की TDP पार्टी बीजेपी को अपना सपोर्ट दे रही है, ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन-से सुझाव थे जिसके बाद दोनों पार्टी अपना फुल सपोर्ट दे रही हैं।

नीतीत कुमार और चंद्रबाबू नायडू- India TV Hindi
नीतीत कुमार और चंद्रबाबू नायडू Image Source : FILE PHOTO

आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया गया अब इस बिल  को लेकर चर्चा 8 घंटे तक होने जा रही। इसके बाद इस बिल को पास करने के लिए वोटिंग होगी। इस बिल पर सरकार को अपने सहयोगी पार्टियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। लेकिन यहां बात आ रही एनडीए के दो प्रमुख दल की जेडीयू और टीडीपी, जो काफी समय से सपोर्ट देने की बात को कर रह थे लेकिन कुछ संशोधन करने को भी सरकार से कह रहे थे। कारण था कि इन पार्टियों की मुस्लिम वोटर्स में अच्छी-खासी पैठ है तो सवाल बनता है कि आखिर वो कौन-सी बात है जिस कारण अब यह दोनों दल साथ आ गए हैं।

वक्फ बिल पर आज JDU क्या करेगी ?

लोकसभा में कुल 12 सांसद हैं, वक्फ बिल को लेकर जेडीयू सपोर्ट कर रही है क्योंकि इस बिल को लेकर सरकार ने JDU के सुझावों को मान लिया गया।

सरकार ने किन सुझावों को माना?

  • वक्फ की जमीन पर राज्य सरकार का अधिकार क्षेत्र बना रहे, 
  • नया कानून पुरानी तारीख से लागू न हो          
  • मुस्लिम धार्मिक स्थानों से छेड़छाड़ न हो                     
  • निपटारे के लिए कलेक्टर से ऊपर के अफसर नियुक्त हो

वक्फ बिल पर आज टीडीपी क्या करेगी?

लोकसभा में टीडीपी के कुल 16 सांसद हैं, सभी बिल का सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि सरकार की ओर से TDP के सभी सुझाव मान लिए गए

वक्फ बिल को नायडू का सपोर्ट क्यों और किन सुझावों को सरकार ने माना? 

  • पहले रजिस्टर हो चुकी संपत्ति वक्फ संपत्ति बनी रहेगी                   
  • जांच के लिए कलेक्टर आखिरी अथॉरिटी नहीं होगा      
  • दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा

वक्फ बिल के सपोर्ट में कौन -कौन?

  • BJP- 240 सांसद
  • LJP(R)- 5 सांसद     
  • TDP-16 सांसद
  • JDS -2 सांसद
  • JDU- 12 सांसद
  • जनसेना (पवन कल्याण)-2 सांसद
  • शिवसेना (शिंदे)-7 सांसद
  • RLD- 2 सांसद
  • अन्य- 7 सांसद
  • ​बहुमत के लिए चाहिए 272 सांसद

कुल  =  293 सांसद ( बहुमत से 21 ज्यादा)

वक्फ बिल के विरोध में कौन -कौन ?

  • कांग्रेस- 99 सांसद
  • NCP (शरद पवार)- 8 सांसद
  • SP- 37 सांसद
  • RJD- 4 सांसद
  • TMC- 28 सांसद
  • AAP- 3 सांसद
  • DMK- 22 सांसद
  • JMM- 3 सांसद
  • SS(UBT)- 9 सांसद
  • IMUL- 3 सांसद
  • लेफ्ट- 8  सांसद
  • NC- 2 सांसद
  • अन्य- 12 सांसद

कुल = 239 सांसद (जरूरत से 33 कम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत