1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: नेशनल लेवल शूटर को 4 लोगों ने पीटा, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश: नेशनल लेवल शूटर को 4 लोगों ने पीटा, सामने आया वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 04:59 pm IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी की पिटाई के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी प्रकाश में तब आई जब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में चार लोग राष्ट्रीय स्तर के शूटर की पिटाई करते हुए देखे जा सकते हैं।

3 held for thrashing national level shooting player Devansh Rana in uttar pradesh's baghpat- India TV Hindi
3 held for thrashing national level shooting player Devansh Rana in uttar pradesh's baghpat

बागपत (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी की पिटाई के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी प्रकाश में तब आई जब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में चार लोग राष्ट्रीय स्तर के शूटर की पिटाई करते हुए देखे जा सकते हैं। 

पीड़ित राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देवाशं राणा ने यहां पत्रकारों से कहा, "जब मैं कुछ काम के लिए जा रहा था, उन्होंने (आरोपियों ने) मुझे रोका और मारने लगे। उन्होंने कहा कि मैंने उसके दोस्त को धमकी दी है। वह मुझे मार रहे थे और घटना का वीडियो बना रहे थे। बाद में, उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया।"

पीड़ित देवाशं राणा के पिता ने कहा कि उन्हें वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी प्राप्त हुई और इसके बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करवाई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत