Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. AMU में छात्रों एवं पुलिस के बीच झड़प के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने की शांति की अपील

AMU में छात्रों एवं पुलिस के बीच झड़प के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने की शांति की अपील

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Dec 16, 2019 10:55 am IST, Updated : Dec 16, 2019 10:55 am IST

परिसर में तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर विश्वविद्यालय को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

AMU violence, Aligarh Muslim University, Aligarh Muslim University violence, Police enter AMU campus- India TV Hindi
After violence in Aligarh, CM Yogi Adityanath appeals people to maintain peace | PTI File

अलीगढ़: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी बड़ी संख्या में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें कम से कम 60 छात्र घायल हो गए। परिसर में तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर विश्वविद्यालय को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि वे नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस द्वारा छात्रों के खिलाफ कथित दमनपूर्ण कार्रवाई की अफवाह के बाद एएमयू में सैकड़ों प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय के बाब-ए-सर सय्यद गेट पर एकत्र हुए और सुरक्षा के लिए लगाया गया गेट तोड़ डाला। छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान दोनों ओर से पथराव हुआ जिसमें कम से कम 60 छात्र घायल और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक परमिंदर सिंह को भी पत्थर लगने की खबर है। 

साथी छात्रों के जख्मी होने की खबर मिलने पर सैकड़ों छात्र नेहरू मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निसार अहमद ने बताया कि करीब 60 छात्रों को पत्थर और लाठी लगने के कारण चोटें आई हैं। साथ ही कुछ को आंसू गैस के कारण आंख में परेशानी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से शान्ति और सौहार्द की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे नागरिकता संशोधन कानून के सन्दर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि राज्य में कायम अमन-चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement