1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख कैलेंडर बांटेगी कांग्रेस, जानिए क्या है खास

पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख कैलेंडर बांटेगी कांग्रेस, जानिए क्या है खास

 Written By: IANS
 Published : Jan 21, 2021 02:57 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 02:57 pm IST

पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, टेबल पर रखे जाने वाले बारह पेज के इस कैलेंडर के हर पेज पर प्रियंका की तस्वीर होगी। इसमें राजनीति में सक्रिय होने के बाद से उनके अब तक के सफर को दर्शाया गया है। इसमें उनके अलग-अलग मूड और एक राजनेता के दयालु स्वभाव की भी झलक मिलेगी।

Congress to distribute 10 lakh calendars in uttar pradesh पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख कैलेंडर बांटे- India TV Hindi
पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख कैलेंडर बांटेगी कांग्रेस, जानिए क्या है खास Image Source : IANS

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस राज्य के घर गांव, हर शहर में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीब दस लाख कैलेंडर के वितरण की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, टेबल पर रखे जाने वाले बारह पेज के इस कैलेंडर के हर पेज पर प्रियंका की तस्वीर होगी। इसमें राजनीति में सक्रिय होने के बाद से उनके अब तक के सफर को दर्शाया गया है। इसमें उनके अलग-अलग मूड और एक राजनेता के दयालु स्वभाव की भी झलक मिलेगी।

पढ़ें- जब राबड़ी देवी के आवास के बाहर भिड़ गए 'वर्दी वाले', देखिए वीडियो, समझिए क्या है मामला

पढ़ें- IMD Alert: यहां पर फिर हो सकती है बर्फबारी और बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका

तस्वीरों में प्रियंका को आदिवासी महिलाओं से बात करते, अमेठी में महिलाओं से मिलते, उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रार्थना करते, लखनऊ में गांधी जयंती के कार्यक्रम में भाग लेते, वाराणसी में रविदास जयंती में हिस्सा लेते, हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलते, एक चुनाव रैली को संबोधित करते, आजमगढ़ में बच्चों से मिलते और हरियाणा के एक रोड शो में भाग लेते दिखाया गया है।

पढ़ें- रेलवे ने किया नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
पढ़ें- चोरी के नए-नए आईडिया खोज रहे हैं चोर! अब PPE Kit पहनकर की चोरी, उड़ाया 25 किलो सोना, देखिए वीडियो

पार्टी के सूत्रों ने यह भी बताया कि कैलेंडर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाएगा। इसे साल 2022 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी का प्रचार करने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर सूत्रों की मानी जाए, तो कैलेंडर में इस ओर भी इशारा किया गया है कि आगे आने वाले समय में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा सकता है।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गुड न्यूज!
पढ़ें- भारत में हुआ बेहद खास सर्वे, नतीजे जानकर चीन की उड़ जाएंगी नींद

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत