1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मैं चुनाव का डॉक्टर हूं, BJP कम्पाउंडर और अमित शाह ड्रेसर: लालू

मैं चुनाव का डॉक्टर हूं, BJP कम्पाउंडर और अमित शाह ड्रेसर: लालू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2017 03:47 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 03:47 pm IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्ताधारी महागठबंधन में सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की जीत का दावा किया है।

Lalu Prasad- India TV Hindi
Lalu Prasad Image Source : PTI

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्ताधारी महागठबंधन में सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की जीत का दावा किया है।

 

एक ट्वीट के जरिए लालू ने बीजेपी पर तंज कसा है। खुद को 'चुनाव का डॉक्टर' बताते हुए एक ट्वीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "मैं चुनाव का डॉक्टर हूं, भाजपा कम्पाउंडर और अमित शाह ड्रेसर हैं। ये सब आसाराम के चेले- चपाटी हैं। सपा गठबंधन बहुमत से जीत रहा है। गजब की लहर है।"

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और मूल्य वृद्धि पर आपत्ति जताई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत