1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: अपार्टमेंट के बेसमेंट में युवती का मर्डर, कैमरे में कैद हुआ शूटर

नोएडा: अपार्टमेंट के बेसमेंट में युवती का मर्डर, कैमरे में कैद हुआ शूटर

 Written By: Bhasha
 Published : May 31, 2017 04:39 pm IST,  Updated : May 31, 2017 04:40 pm IST

इलाके के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को आज सुबह अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवती सेक्टर-63 स्थित एक नामी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी में काम करती थी।

noida- India TV Hindi
noida

नोएडा: इलाके के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को आज सुबह अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवती सेक्टर-63 स्थित एक नामी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी में काम करती थी।

नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली अंजली राठौर नोएडा के सेक्टर-62 स्थित शताब्दी विहार में रहती थी। वह सेक्टर-63 स्थित मोबाइल फोन बनाने वाली लावा कंपनी में काम करती थी। आज सुबह 9 बजे के करीब उसका शव सोसाइटी के पार्किंग स्थल पर मिला। घटना की सूचना वहां रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी।

यहां के हाईवे पर रहें सावधान, अकसर होते हैं लूट और रेप के वारदात

एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवती की गोली मारकर हत्या की गयी है। उन्होंने बताया कि आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

देखिए वीडियो-

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत