1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को हटाया गया, अब डी.के. ठाकुर के हाथों में होगी शहर की कमान

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को हटाया गया, अब डी.के. ठाकुर के हाथों में होगी शहर की कमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 10:27 am IST,  Updated : Nov 18, 2020 10:56 am IST

पांडे को मध्यरात्रि के आसपास इस बदलाव के आदेश दिए जाने के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे ठाकुर ने कार्यभार संभाला।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर...- India TV Hindi
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को हटाया गया, अब डी.के. ठाकुर के हाथों में होगी शहर की कमान Image Source : INDIA TV

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजधानी लखनऊ में अपराध को नियंत्रित करने में कथित विफलता के चलते लखनऊ के पुलिस कमश्निर सुजीत पांडे को हटा दिया है। पांडे की जगह डी.के. ठाकुर को लाया गया है, जो अब तक आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) में तैनात थे।

पांडे को मध्यरात्रि के आसपास इस बदलाव के आदेश दिए जाने के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे ठाकुर ने कार्यभार संभाला।

इस साल जनवरी में कमिश्नरेट प्रणाली शुरू होने के बाद सुजीत पांडे को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इस बीच जी.के. गोस्वामी को एडीजी एटीएस के रूप में तैनात किया गया है। प्रतीक्षा सूची में राजकुमार का नाम भी था, उन्हें एडीजी (कार्मिक) बनाया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत