1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Corona Updates: यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 42 नए मामले आए, 99 मरीज हुए ठीक

UP Corona Updates: यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 42 नए मामले आए, 99 मरीज हुए ठीक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2021 08:56 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 08:56 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से एक रोगी की मौत हो जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 22,749 पर पहुंच गया हैं जबकि 42 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 17,08,152 हो गयी हैं।

यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 42 नए मामले आए, 99 मरीज हुए ठीक- India TV Hindi
यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 42 नए मामले आए, 99 मरीज हुए ठीक Image Source : PTI FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से एक रोगी की मौत हो जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 22,749 पर पहुंच गया हैं जबकि 42 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 17,08,152 हो गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 6 नए मामले आए

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोविड-19 से हुई एक मात्र मौत लखीमपुर खीरी जिले में हुई। इसमें कहा गया है कि 42 नये मामलों में से छह गौतमबुद्ध नगर जिले के हैं। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 99 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद राज्य में अब तक 16,84,471 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना के कुल 932 मरीज उपचाराधीन हैं

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना के कुल 932 मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के तहत 10,06,068 खुराक दी गई । प्रदेश में 3,67,18,096 लोगों को पहली खुराक जबकि 71,04,105 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जो दूसरी लहर आई थी और अभी के लिए जो हम सैंपल्स इकट्ठे कर रहे हैं उनमें डेल्टा वैरिएंट सबसे ज्यादा आ रहा है। हमें जो जीनोम सिक्वेंसिंग के नतीजे मिले हैं उनमें 90% से अधिक डेल्टा वैरिएंट है।

प्रसाद ने आगे बताया कि कल प्रदेश में वैक्सीन की 10,0,6,068 डोज़ लगाई गई जो अभी तक का सर्वाधिक है। अब तक कुल 3,67,18,096 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है और 71,04,105 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। कल तक कुल मिलाकर 4,38,22,201 डोज लगाई जा चुकी थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत