1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 15 May 2024: मूलांक 1 वालों के आज मिल सकता है अपना उधार दिया हुआ पैसा, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है?

Numerology 15 May 2024: मूलांक 1 वालों के आज मिल सकता है अपना उधार दिया हुआ पैसा, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है?

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 15, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 15, 2024 12:19 pm IST

Numerology 15 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (15 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 15 May 2024- India TV Hindi
Numerology 15 May 2024 Image Source : INDIA TV

 Numerology 15 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आपने कहीं पैसे उधार दिया था तो वह आज वापस मिलने के योग हैं।
  • मूलांक-2 बच्चों की जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे, बच्चों के लिए खिलौने लेंगे।
  • मूलांक-3 भाइयों के साथ चल रही अनबन आज किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल हो जाएगी।
  • मूलांक-4 आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, बच्चे आपसे खुश रहेंगे।
  • मूलांक-5 पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।
  • मूलांक-6 आज बिजनेस में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।
  • मूलांक-7 आज आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
  • मूलांक-8 आज आपको काम से जुड़े किसी मीटिंग में भाग लेना पड़ सकता है।
  • मूलांक-9 आज किसी के द्वारा आपके पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Kaal Bhairav Temple: काल भैरव मंदिर में जलाएं इस तेल का दीया, चमक जाएगा भाग्य

ये 3 राशियां फिजूलखर्ची करने में सबसे अव्वल, ऐसे सुधर सकता है इनका आर्थिक पक्ष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।