1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस की याचिका रद्द, बहिष्कार के बावजूद विधानसभा सत्र में हुईं थी शामिल

अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस की याचिका रद्द, बहिष्कार के बावजूद विधानसभा सत्र में हुईं थी शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 06:03 pm IST

यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की विधान सभा से सदस्यता खत्म करने की कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है।

Aditi Singh- India TV Hindi
Aditi Singh Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की विधान सभा से सदस्यता खत्म करने की कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि अदिति सिंह लखनऊ में पिछले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुई थी, जबकि कांग्रेस ने इस सत्र का बहिष्कार किया था।

यूपी में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता लल्लू सिंह ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि बताया था और अदिति सिंह से दो दिन में जवाब मांगा था। उसके बाद भी अदिति सिंह लगातार कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रही थी।

योगी सरकार ने अदिति सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी थी। कांग्रेस ने विधान सभा अध्यक्ष से अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने की याचिका दाखिल की थी जिसे आज ख़ारिज कर दिया गया।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत