1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दु:ख

उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दु:ख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 11:13 am IST,  Updated : Mar 02, 2020 11:13 am IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया।

Virendra Singh Sirohi, Virendra Singh Sirohi Passes Away, Virendra Singh Sirohi Death- India TV Hindi
Uttar Pradesh BJP MLA Virendra Singh Sirohi passes away | Facebook

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के ILBS अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी ने दिवंगत विधायक सिरोही के बेटे से बात की है। वह सिरोही को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलंदशहर भी जाएंगे।

सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।’ भारतीय जनता पार्टी के विधायक के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी ने उनके बेटे से फोन पर बातचीत की।


परिजनों ने उन्हें 9 फरवरी में दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवारिक सदस्यों के अनुसार वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी अलीम को हराया था। उस समय सिरोही बीजेपी के मुख्य सचेतक विधान मंडल दल के नेता भी थे। वह कल्याण सिंह सरकार में राजस्व मंत्री भी रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत