1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: एक नामी स्‍कूल में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, परिवार ने लगाया हत्‍या का आरोप

नोएडा: एक नामी स्‍कूल में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, परिवार ने लगाया हत्‍या का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2019 07:12 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 07:12 am IST

दिल्ली से सटे नोएडा के एक नामी स्कूल में पेड़ से लटकती महिला की लाश की खबर ने सनसनी फैला दी है।

Reprentation Image- India TV Hindi
Reprentation Image

नोएडा। दिल्‍ली से सटे नोएडा के एक नामी स्‍कूल में पेड़ से लटकती महिला की लाश की खबर ने सनसनी फैला दी है। गुरुवार शाम इस महिला की लाश स्‍कूल की बिल्डिंग की छत से लगे हुए नीम के पेड़ से लटकी हुई मिली। 36 वर्षीय बसंती देवी स्कूल में ही हाउसकीपिंग का काम करती थी। इस मामले में महिला के परिवार वालों ने हत्‍या का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

महिला के परिवार वालों ने बताया गुरुवार सुबह 7:05 पर महिला स्कूल में आई थी , लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटी । शाम 4:30 बजे घर लौटने का समय होता है । लेकिन स्वतंत्रता दिवस की वजह से स्कूल में सभी स्टाफ को जल्दी छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन महिला घर नहीं पहुंची। 

घर ना पहुंचने पर महिला के पति ने स्कूल में फोन किया। स्कूल से बताया गया कि सभी स्टाफ अपने घर लौट चुका है, जिसके बाद परेशान महिला के पति राकेश श्रीवास्तव ने हाउसकीपिंग सुपरवाइजर को फोन किया, जब छानबीन हुई तो महिला स्कूल कैंपस में ही पेड़ से लटकी हुई मिली ।

शव मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी तक पूरे मामले को सुसाइड मानकर चल रही है लेकिन परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है ।  महिला के पति राकेश श्रीवास्तव का कहना है उसकी पत्नी की स्कूल कैंपस में ही हत्या की गई है। 

बताया जा रहा है कि फरुखाबाद के रहने वाली महिला निठारी गांव में अपने परिवार के साथ रहती थी । महिला की बेटी की अगले महीने शादी होने वाली है। लेकिन अचानक हुई घटना से परिवार के लोग हैरान है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत