1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad: देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर में हुई दुर्घटना, ट्रैक का 50 टन वजनी सेगमेंट धड़ाम से नीचे गिरा, मचा हड़कंप

Ghaziabad: देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर में हुई दुर्घटना, ट्रैक का 50 टन वजनी सेगमेंट धड़ाम से नीचे गिरा, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 11, 2022 11:36 am IST,  Updated : May 11, 2022 11:36 am IST

ये सेगमेंट इतना भारी था कि जब ये गिरा तो धरती हिल गई और लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। इस सेगमेंट का इस्तेमाल दो पुलों को आपस में जोड़ने के लिए होना था। 

Ghaziabad- India TV Hindi
Ghaziabad Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर में हुई दुर्घटना
  • ट्रैक का 50 टन वजनी सेगमेंट धड़ाम से नीचे गिरा
  • जब ये गिरा तो धरती हिल गई, लोगों को लगा कि भूकंप आ गया

Ghaziabad: देश की पहले रीजनल रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर एक बड़ी दुर्घटना हुई है। बीते मंगलवार को यहां करीब 50 टन वजन का सीमेंटेड सेगमेंट 15 फीट ऊंचाई से सड़क पर गिर गया। हालांकि गनीमत ये रही कि जिस जगह ये सेगमेंट गिरा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान को खतरा हो सकता था। 

ये सेगमेंट इतना भारी था कि जब ये गिरा तो धरती हिल गई और लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। इस सेगमेंट का इस्तेमाल दो पुलों को आपस में जोड़ने के लिए होना था। 

हादसे पर NCRTC ने कही ये बात

इस मामले में NCRTC का कहना है कि टेस्टिंग के दौरान ये हादसा हुआ क्योंकि सेगमेंट स्लिप हो गया था। इसी वजह से तेज आवाज हुई थी। हमने सुरक्षा मानकों का पालन किया है और यातायात बिल्कुल प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना के दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

हालांकि इस घटना के दौरान पास से गुजर रही एक कार को जरूर कुछ स्क्रैच आए हैं। राहत की बात ये है कि 50 टन वजन किसी इंसान के ऊपर नहीं गिरा, वर्ना एक दर्दनाक घटना हो सकती थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत