1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad Crime News: संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी मनगढ़ंत सामूहिक बलात्कार की कहानी, पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News: संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी मनगढ़ंत सामूहिक बलात्कार की कहानी, पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 22, 2022 11:26 pm IST,  Updated : Oct 22, 2022 11:26 pm IST

Ghaziabad Crime News: नंदग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड से कार सवार लोगों द्वारा अगवा कर दिल्ली की महिला से सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की फर्जी घटना में आरोपित शातिर महिला पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

The story of fabricated gang rape was hatched to grab property- India TV Hindi
The story of fabricated gang rape was hatched to grab property

Highlights

  • मनगढ़ंत सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार
  • महिला ने दावा किया था कि दो दिनों तक पांच लोगों ने उसका रेप किया
  • अदालत ने महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

Ghaziabad Crime News: संपत्ति हड़पने के प्रयास में मनगढ़ंत सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके साथ पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए गिरफ्तार किया है। दिल्ली की महिला ने दावा किया था कि दो दिनों तक पांच लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया। गाजियाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलास करते हुए बताया है की महिला को हमारी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उसे बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके साथी आजाद, अफजल और गौरव को भी गिरफ्तार किया गया है।

संपत्ति की लालच में लगाया था रेप का झूठा आरोप

पुलिस के मुताबिक महिला आजाद, अफजल और गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और वास्तविक दस्तावेजों का धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। दरअसल इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बीते बुधवार को कहा था कि 36 वर्षीय महिला जूट के थैले में लिपटी मिली थी, उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाली गई थी। इस मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने कई टीम बनाकर जांच की थी। जिसमें पता चला की ये महिला संपत्ति विवाद के मामले को लेकर झूठ बोल रही है और उसने इस तरीके का आरोप लगाया।

क्या है पूरा मामला 

बता दें कि जीटीबी एन्क्लेव की महिला पिंकी 16 अक्टूबर को नंदग्राम में अपने भाई का जन्मदिन मनाने आई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि यहां से वापस जाते हुए स्कार्पियो कार सवार चार लोगों ने उसे हथियारों के बल पर अगवा कर लिया और एक जंगल में ले गए। यहां आरोपितों का एक साथी पहले से मौजूद था। पांचों ने मिलकर उनके साथ दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डाल दी। आरोपित 18 अक्टूबर तड़के उन्हें बोरे में बांधकर आश्रम रोड पर ही छोड़ गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत