1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिली लड़की की लाश, गाड़ी के टायर से कुचला सिर

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिली लड़की की लाश, गाड़ी के टायर से कुचला सिर

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 02, 2023 10:35 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 11:47 am IST

ग्रेटर नोएडा के दादरी में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिली लाश- India TV Hindi
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिली लाश Image Source : TWITTER

ग्रेटर नोएडा के दादरी में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिली है कि ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर जिस लड़की का शव मिला, उसका सिर गाड़ी के टायर से कुचला गया है। लड़की की हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। 

मौके से एक बड़े वाहन के टायर के निशान मिले

ये मामला कोट दादरी थाना क्षेत्र का है। नोएडा पुलिस को लड़की के आसपास कोई भी वाहन नहीं मिला है। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। दादरी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। ग्रेटर नोएडा के DCP, अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज सुबह थाना दादरी पुलिस को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक महिला के शव की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के हाथ, पैर, सिर में चोट के निशान हैं। मौके से एक बड़े वाहन के टायर के निशान भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी बड़े वाहन से इस महिला की टक्कर हुई है। महिला की शिनाख्त की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लड़की की पहचान के लिए कोई परिजन नहीं आया सामने
पुलिस ने लड़की की उम्र करीब 34 साल बताई है। पुलिस ने बताया है कि मृतक लड़की के शव की अभी तक पहचना नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं। फिलहाल हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। हम जल्द से जल्द लड़की की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल लड़की का कोई भी परिजन पुलिस के सामने नहीं आया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत