श्रीनगर: भारत लगातार पाकिस्तान और पीओके में आक्रामक कार्रवाई कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी बंकर उड़ा दिया है। ये बंकर आज सुबह 5:44 बजे उड़ाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो देखकर हर भारतीय गर्व से भर जाएगा क्योंकि भारत ने पाकिस्तान के अहंकार को चकनाचूर कर दिया है।
Related Stories
भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी बंकर को उड़ाकर ये संदेश साफ कर दिया है कि भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा।
सांबा में आतंकी घुसपैठ भी नाकाम
आज जम्मू कश्मीर के सांबा में भी बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां एक आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है और BSF ने 7 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान पाक पोस्ट ढांढर को भारी नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तान में मची अफरा तफरी
भारत के आक्रामक रुख और कार्रवाई को देखकर पाकिस्तान में अफरा तफरी मच गई है। पाकिस्तान के सिंध कैंट एरिया में तो हालात ये हैं कि पाकिस्तानी फौजी आर्मी कैंट इलाके से भाग खड़े हुए हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी जवान सैन्य छावनियों को छोड़कर भाग रहे हैं। इंटेलिजेंस के इनपुट से ये जानकारी सामने आई है।
चीन का भी सामने आया बयान
भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन का बड़ा बयान भी सामने आया है और चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है, "हमने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति पर कल चीन की स्थिति साझा की है। चीन मौजूदा घटनाक्रमों से चिंतित है। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं।"
जियान ने कहा, "चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जो स्थिति को और जटिल बना सकती है। हम मौजूदा तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।"