1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का फैसला केवल PM मोदी और शाह ले सकते हैं', उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

'जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का फैसला केवल PM मोदी और शाह ले सकते हैं', उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

 Published : Jul 27, 2026 10:25 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 10:50 pm IST

सीएम उमर अब्दुल्ला ने राज्य के मुख्य विपक्षी नेता की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस दौरान सीएम ने ये भी कहा कि मेरे पास इतना खाली समय नहीं है।

सीएम उमर अब्दुल्ला, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह- India TV Hindi
सीएम उमर अब्दुल्ला, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने का फैसला केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही ले सकते हैं। मालूम हो कि सीएम उमर अब्दुल्ला काफी समय से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

केवल दो लोग ही ले सकते हैं फैसला- अब्दुल्ला

सीएम अब्दुल्ला ने अनंतनाग जिले में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'राज्य का दर्जा बहाल करने का फैसला केवल दो लोग ही ले सकते हैं, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री। इसी वजह से हमने दिल्ली में राज्य के दर्जे की बहाली के लिए प्रदर्शन किया था।' 

विपक्ष के नेता के बयान पर सीएम ने दी प्रक्रिया

विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने एक बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में न तो राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा और न ही अनुच्छेद 370 को वापस लाया जाएगा, जिस पर मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी। 

मेरे पास इतना खाली समय नहीं- अब्दुल्ला

राज्य के सीएम उमर ने कहा, 'वह (सुनील शर्मा) हर दिन 10 बयान देते हैं। मेरे पास इतना खाली समय नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वे (मोदी और शाह) इन मुद्दों पर उनसे सलाह लेंगे। शर्मा एक दिन नींद से उठेंगे और अखबारों में पढ़ेंगे कि राज्य का दर्जा बहाल कर दिया गया है। 

सीएम ने डिप्टी सीएम के साथ बैट निर्माण केंद्र का दौरा किया

उमर ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और वन मंत्री जावेद राणा के साथ अनंतनाग में हलमुल्ला क्रिकेट बैट निर्माण केंद्र का दौरा किया और बैट निर्माता संघ के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'उनकी (बैट निर्माता संघ की) तीन मुख्य मांगें थीं और हमने तीनों के लिए समाधान तलाशने का आश्वासन दिया है। उनकी सबसे बड़ी मांग कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है, जो इस समय मुश्किल से हो पा रही है।'

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना एक प्रमुख मांग

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वुलर झील के आसपास बड़ी संख्या में विलो के पेड़ काटे गए हैं लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के कारण वहां नए पौधे लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि बैट निर्माण इकाइयों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना एक अन्य प्रमुख मांग है। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:

अनंतनाग में आतंकी हमले में पुलिस कर्मी की मौत, आतंकियों की तलाश तेज, कौन थे शहीद आशिक हुसैन कुरैशी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।