1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पहलगाम आतंकी हमले का एक और VIDEO, दावा- हमला करते हुए दिखाई दिए आतंकी, गोलियों की आवाज भी सुनाई दी

पहलगाम आतंकी हमले का एक और VIDEO, दावा- हमला करते हुए दिखाई दिए आतंकी, गोलियों की आवाज भी सुनाई दी

 Reported By: Manish Prasad Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 22, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 12:43 am IST

पहलगाम आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में 2 आतंकी दिखाई दे रहे हैं। इसमें गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है।

Pahalgam terror attack- India TV Hindi
हमले का एक और वीडियो सामने आया Image Source : INDIA TV

पहलगाम: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में आतंकी हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। 

2 विदेशी नागरिकों की भी मौत

मृत 26 लोगों में 25 पर्यटक हैं और एक स्थानीय नागरिक है। मरने वालों में भारतीय मूल के 2 विदेशी नागरिकों की भी जान गई है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे हैं। इस आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर भी बात की है।

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटेंगे PM मोदी,

पहलगाम आतंकी हमले का असर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया है और अपनी यात्रा को छोटा करने का फैसला किया है। वे आज रात भारत के लिए रवाना होंगे और बुधवार सुबह पहुंचेंगे। पहले उनका बुधवार रात को वापस लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे बुधवार सुबह जल्दी भारत पहुंचेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले का घटनाक्रम

  • आतंकवादी दोपहर 2:30 बजे आसपास की पहाड़ियों से नीचे आए
  • पर्यटकों की पहचान पूछी
  • उन्होंने महिलाओं और बच्चों को एक तरफ और पुरुषों को दूसरी तरफ अलग कर दिया
  • AK 47 और अन्य हथियारों से गोलियां बरसाईं
  • यह क्षेत्र सेना के अधीन नहीं आता है, क्योंकि यहां नागरिक मौजूद रहते हैं
  • सेना के एक जवान ने लोगों से छिपने को कहा और उनकी जान बचाई
  • 5 मिनट तक गोलीबारी जारी रही
  • अब तक कुल 26 लोगों की जान गई है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।