1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. चोरी के आरोपी के सीने और पेट में उठा तेज दर्द, जम्मू के अस्पताल में हुई मौत

चोरी के आरोपी के सीने और पेट में उठा तेज दर्द, जम्मू के अस्पताल में हुई मौत

 Published : Feb 12, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 01:25 pm IST

जम्मू के त्रिकुटा नगर में रह रहे मध्य प्रदेश के मूल निवासी सुरेश अनुरागी को, 4 फरवरी को बहू फोर्ट पुलिस थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की उम्र 20 वर्ष थी और वह नशे का आदी था और उसे पहले भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

जम्मू में एक हफ्ते पहले चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार देर रात जारी कर बयान में कहा कि वर्तमान में जम्मू के त्रिकुटा नगर में रह रहे मध्य प्रदेश के मूल निवासी सुरेश अनुरागी को, 4 फरवरी को बहू फोर्ट पुलिस थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत करने पर उसे तुरंत जिला पुलिस अस्पताल जम्मू ले जाया गया और उसके परिवार को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को बाद में इलाज के लिए शाम करीब 4 बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रात करीब साढे 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा, "अनुरागी का परिवार इलाज के दौरान अस्पताल में उसके साथ मौजूद था।"

नशे का आदी था आरोपी

उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के लिए अनुरोध किया गया है और कानून के प्रावधान के अनुसार घटना के बारे में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए अनुरोध किया गया है जो बुधवार को अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने मृतक की मां के हवाले से बताया कि आरोपी की उम्र 20 वर्ष थी और वह नशे का आदी था और उसे पहले भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

एलईडी, सिलेंडर और फ्रिज समेत कई घरेलू सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि चोरी के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एलईडी, सिलेंडर और फ्रिज समेत चोरी के कई घरेलू सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बताया, "पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार नियमित रूप से (पांच बार) मेडिकल जांच कराई गई थी।"

यह भी पढ़ें-

LoC के पास हुआ भीषण बम धमाका, सेना के दो जवान शहीद, 1 की हालत गंभीर

सोनमर्ग के मुख्य बाजार में आग लगी, चपेट में आईं 40-45 दुकानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।