1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. जानलेवा साबित हुई नए साल की शराब पार्टी, नशे में तलवारों से किया हमला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

जानलेवा साबित हुई नए साल की शराब पार्टी, नशे में तलवारों से किया हमला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 02, 2026 08:54 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:54 pm IST

शराब के नशे में दो गुटों में विवाद हुआ। इसके बाद सूरज राणा पर तलवार से दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया। इससे उसकी मौत हो गई।

Hazaribagh victim Family- India TV Hindi
मृतक का परिवार Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के हजारीबाग में नए साल की खुशियां एक परिवार के लिए गम में बदल गईं। यहां शराब के नशे में दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। तलवार से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना शहर के व्यस्त इंद्रपुरी चौक के पास हुई। बीती रात दो युवक गुटों के बीच छोटा सा विवाद देखते-देखते तलवारबाजी और भीषण मारपीट में बदल गया। 

इस घटना में मंडई निवासी सूरज राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए  रांची मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है

पिकनिक में शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए साल के जश्न के दौरान मंडई और नूरा क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने गए थे। वहां शराब के नशे में दोनों गुटों के बीच ग्रुपबाजी को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। यह विवाद बढ़ता चला गया और देर रात तक इंद्रपुरी चौक पहुंच गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गुस्साए युवकों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इसी दौरान मंडई निवासी सूरज राणा पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में दो अन्य युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

एक दर्जन से ज्यादा थे हमलावर

सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से जुड़े कई युवकों से पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि यह घटना शराब के नशे में हुए व्यक्तिगत विवाद का नतीजा है। कुल एक दर्जन से ज्यादा हमलावर थे, जिसमें आठ की पहचान लोगों ने कर ली है बाकी अज्ञात है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अफवाह या आगे की अनहोनी न हो।

(हजारीबाग से मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट) 

यह भी पढ़ें-

देसी शराब पीकर मेले में घूम रही थी महिला, ब्रेक डांस राइड से टकराकर हुई दर्दनाक मौत

मासूम बेटे की हत्या के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, 2 लाख के कर्ज से थे परेशान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।