1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Video: पेट्रोल पंप के पास कार की छत पर जला रहे थे पटाखे, धू-धू कर जली स्कॉर्पियो

Video: पेट्रोल पंप के पास कार की छत पर जला रहे थे पटाखे, धू-धू कर जली स्कॉर्पियो

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 26, 2026 01:44 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 01:44 pm IST

हादसे का शिकार हुई कार उड़ीसा नंबर की है। कुछ लोग कार की छत पर पटाखे जला रहे थे। इन्हीं पटाखों की चिंगारी से कार में आग लग गई। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Fire- India TV Hindi
स्कॉर्पियो में लगी आग Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के जमशेदपुर में पेट्रोल पंप के पास एक स्कॉर्पियो कार धू-धी कर जल गई। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने रेत और फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग कार की छत पर पटाखे जला रहे थे। पटाखे की चिंगारी से ही कार में आग लग गई और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

घटना मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर जीसू भवन के पास हुई। यहां पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। इस बड़ी लापरवाही ने जल्द ही गंभीर हादसे का रूप ले लिया। उड़ीसा नंबर (OR 16D 8787) की स्कॉर्पियो उस वक्त आग की चपेट में आ गई, जब उसकी छत पर रखकर पटाखे फोड़े जा रहे थे।

पूरी कार जलकर राख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखों की चिंगारी से अचानक वाहन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कुछ ही पलों में स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी और अंततः पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हो सकता था बड़ा हादसा

घटना पेट्रोल पंप के ठीक सामने होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह पेट्रोल पंप तक फैलकर बड़ा हादसा बन सकता था।

हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पेट्रोल पंप में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर और बालू का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा।

(जमशेदपुर से गंगाधर पांडे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए CWC के मैनेजर, CBI ने घर की जांच की तो और 21 लाख कैश बरामद; जेवरात भी मिले

झारखंड: बैंक में हथियार लेकर घुसे नकाबपोश डकैत, लूट ले गए करोड़ों का सोना, पांच लाख कैश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।