1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन बने मंत्री, हेमंत सरकार में ली मंत्री पद की शपथ

चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन बने मंत्री, हेमंत सरकार में ली मंत्री पद की शपथ

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 30, 2024 11:42 am IST,  Updated : Aug 30, 2024 11:42 am IST

हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उनकी गिरफ्तारी होने पर चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।

Ramdas Soren- India TV Hindi
रामदास सोरेन Image Source : PTI

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन ने चंपई सोरेन की जगह मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन पर अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया है। पहले उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उनकी गिरफ्तारी होने पर चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। जिस तरीके से चंपई सोरेन को हटाया गया। उससे वह नाराज थे और पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ

घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कई सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चंपई सोरेन ने बुधवार को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वह आज दोपहर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। पिछले महीने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने भी बुधवार को झामुमो छोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की “वर्तमान कार्यशैली और नीतियों” ने उन्हें उस पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की। 

चंपई सोरेन ने जुलाई में छोड़ा था पद

हेमंत सोरेन के धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। चंपई ने 3 जुलाई को पद छोड़ दिया और जमानत पर रिहा होने के बाद हेमंत ने 4 जुलाई को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, करीब 40 लाख उपभोक्ताओं का माफ होगा बिजली बकाया; जानें कैबिनेट के अहम निर्णय

कौन हैं रामदास सोरेन? जिन्हें चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में किया जाएगा शामिल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।