1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. VIDEO: अब ना सहे आखों के सामने हो रहे अपराध, इस तरह दे हमलावर को जवाब

VIDEO: अब ना सहे आखों के सामने हो रहे अपराध, इस तरह दे हमलावर को जवाब

VIDEO: अब ना सहे आखों के सामने हो रहे अपराध, इस तरह दे हमलावर को जवाब

VIDEO: अब ना सहें आखों के...
VIDEO: अब ना सहें आखों के सामने हो रहे अपराध
Written By: India TV News Desk
Published on: Sep 18, 2015 09:54 pm IST,  Updated on: Nov 21, 2015 02:20 pm IST

नई दिल्ली: आजकल समाज में लगातार बढ़ रही बुराइयों से क्राइम से हम कहीं न कहीं बुरी तरह से परेशान हैं। हर रोज कितनी घटनाएं घट रही है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि हमारी नजरों के सामने कई घटनाएं घट जाती हैं और हम मूकदर्शन बने रहते हैं। जबकि उस अपराध को हम रोकना भी चाहते हैं, लेकिन इसलिए नहीं रोक पाते क्योंकी हमे लगता है कि उसके पास खतरनाक हथियार होगा और हम उस हथियार के सामने बेबस हैं। तो हम आपको बता दें कि अब ऐसा सोचने या डरने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आपको पूरा अधिकार है समाज में हो रहे अपराधो के खिलाफ कदम उठाने का। हम आपको इस वीडियो के जरिए कुछ ऐसी सीख देना चाहते हैं जिससे आप अपने आपको किसी भी हथियार से आसानी से बचा सकते हैं। बस जरूरत है थोड़ा हिम्मत रखने की।

 

क्या है विडियो में-

soreelflix द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में थाईलैंड के चर्चित फाइटर एवं अभिनेता ‘TONY JAA’ का ‘रीयल ट्रेनिंग प्रैक्टिस’ है। जिसमें यह साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह से हम अपने आपको किसी भी खतरनाक हथियार से बचा सकते हैं। अपना सेल्फ डिफेंस करनेके लिए हमे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। इस आर्ट को सीखने के बाद एक अकेला इंसान कई हथियार बंद लोगों पर आसानी से भारी पड़ सकता है।

ये भी देखें - नाकामयाबी से हैं परेशान, तो देखें यह वीडियो

पाकिस्तान में बंदूक या बंदूक से पाकिस्तान, इस काम में बच्चों का भी योगदान, वीडियो देख समझ जाएंगे आप

100 साल पहले क्या ऐसा था भारत, देखें वीडियो

Advertisement