नई दिल्ली: लड़कों की एक सबसे बुरी आदत होती है और वो यह कि वो किसी खूबसूरत लड़की को अपने आसपास देख स्टाइल मारने लग जाते हैं। लड़की अगर पास में हो तो इनसे बड़ा रहीश और स्टाइलिश बंदा फिर शायद ही कोई होता होगा। तरह तरह से स्टाइल दिखाकर लड़की को इंप्रेस करने की भरसक कोशिश की जाती है भले ही उनको यह मालूम हो कि सामने वाली लड़की को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन क्या करें लड़के जो ठहरे दिल फिसल जाता है। हमारी खबर में लगे वीडियो को देखकर आप हसते हसते लोट-पोट हो जाएंगे और आप एक बार जरूर सोचेंगे कि क्या कभी मैने भी ऐसा किया होगा?
क्या है वीडियो में-
BeYouNick के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो ‘मैन विल बी मैन’ को देखने के बाद आप अपनी हसी रोक नहीं पाएंगे। आप भी देखिए वीडियो।