1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. Valentine Week: प्रिया प्रकाश जिसने पूरी दुनिया को किया अपनी आंखों से दीवाना वह है इस लड़के की दिवानी, जानना चाहेंगे कौन है वो ?

Valentine Week: प्रिया प्रकाश जिसने पूरी दुनिया को किया अपनी आंखों से दीवाना वह है इस लड़के की दिवानी, जानना चाहेंगे कौन है वो ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2018 06:11 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 11:07 pm IST

वैलेंटाइन वीक के बीच इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया कि सभी लोग इस वीडियो के मुरिद हो गए। हर कोई इस वीडियो की लड़की की आंखों की खूबसूरती को बयां करते नही थक रहा है। जी हां इस वीडियो में लड़का-लड़की की आंखों की भाषा एक इश्कबाज को समझने के

roshan abdul rahoof and Priya Prakash- India TV Hindi
roshan abdul rahoof and Priya Prakash

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे में इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया कि सभी लोग इस वीडियो के मुरिद हो गए। हर कोई इस वीडियो की लड़की की आंखों की खूबसूरती को बयां करते नही थक रहा है। जी हां इस वीडियो में लड़का-लड़की की आंखों की भाषा एक इश्कबाज को समझने के लिए काफी है। जो कि तहलका मचाएं हुए है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ इन दोनों के ही चर्चे हैं। एक तरफ लोग प्रिया प्रकाश के बारे में जानने में लगे हैं तो दूसरी तरफ लोग इस बात का पता कर रहे हैं आखिर प्रिया प्रकाश ने जिसको अपना दिल दिया वह लड़का कौन है? 

जितनी तेजी से यह वीडियो वायरल हो रही है प्रिया प्रकाश के बारे में अभी तक आपने बहुत कुछ जान लिया होगा लेकिन क्या आपको पता है इस वीडियो का लड़का है जो बिना कुछ बोलें प्रिया को आंखों का इशारा समझ गया आखिर वह है कौन ? आपको बता दें कि वीडियो में जो लड़का आपको दिख रहा है उसका नाम रोशन अब्दुल रऊफ है।

roshan abdul rahoof and Priya Prakash
roshan abdul rahoof and Priya Prakash

रोशन अभी 18 साल के हैं। और मलयालम फिल्म 'उरु आदर लव' से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मलायलम फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह दोनों चेहरे नए है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'मानिक्य मलार्या पूवी' को कंपोज किया है शान रहमान ने और इसे गाया है विनिथ श्रिनिवासन ने। यह गाना इश्कबाज की फिलिंग्स को बयां कर रही है।

रोशन अब्दुल रऊफ कलाकार, मॉडल और डांसर है। आपके इनेक इंस्टाग्राम के फोटो को देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं यह काफी सुलझे कलाकार है। साथ ही आपको बता दें कि यह साउथ के डांस इंडिया डांस 3 में बतौर प्रतिभागी भी भाग ले चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल