1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहते हैं 'बियर्ड स्टाइल' तो कम दाढ़ी वाले लड़के भी इस तरह पाएं घनी और लंबी दाढ़ी

चाहते हैं 'बियर्ड स्टाइल' तो कम दाढ़ी वाले लड़के भी इस तरह पाएं घनी और लंबी दाढ़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2018 09:41 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 09:41 am IST

कई ऐसे भी है जो घनी बियर्ड चाहते तो है लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण वह तरह-तरह के उपाय ट्राई करते है।  अगर आप भी चाहते है बियर्ड लुक तो अपनाएं ये टिप्स।

Beard Growth- India TV Hindi
Beard Growth

नई दिल्ली: आज के समय में हर लड़के को बियर्ड रखने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। बहुत कम लड़के होते हैं जो क्लीन शेव रखते हैं। लेकिन दाढ़ी उन्हीं लड़को पर ज्यादा अच्छी लगती है जिनका चेहरा भरा हुआ होता है। कई ऐसे भी है जो घनी बियर्ड चाहते तो है लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण वह तरह-तरह के उपाय ट्राई करते है।  अगर आप भी चाहते है बियर्ड लुक तो अपनाएं ये टिप्स।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के बेहतरीन फायदों के बारें में तो आप अच्छी तरह से जानते होगे। इससे आपके दाढ़ी के बाल मुलायम होने के साथ-साथ अच्छी ग्रोथ भी होगी। इसके लिए रोजाना सोने से पहले ऑलिव ऑयल को हल्का सा गर्म करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। (पिंपल में कैसे करें शेविंग?, नो टेंशन अपनाएं ये सिंपल टिप्स )

नियमित करें ट्रिमिंग
दाढ़ी को नियमित रुप से ट्रिम करने से दाढ़ी धीरे-धीरे घनी होने लगती है। हर किसी के चेहरे पर अलग- अलग तरह से दाढ़ी उगती है। किसी के पूरे गाल पर बाल उगते हैं तो किसी के कुछ हिस्सों पर बाल कम आते हैं। ऐसे में अगर आप समय-समय पर दाढ़ी ट्रिम कराएंगे तो आप यह लुक जल्द पाएंगे। (लड़के अपनाएं ये घरेलू उपाय और कुछ ही दिनों में पाएं सांवलेपन से हमेशा के लिए निजात )

रखें हमेशा दाढ़ी की सफाई
जिस तरह हम अपने सिर के बालों की सफाई का पूरा ध्यान रखते है। उसीतरह दाढ़ी के बालों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है। इसलिए दाढ़ी वाला शैंपू इस्तेमाल करें। सप्ताह में कम से कम 2 बार शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे आपको ड्रैंड्रफ के साथ-साथ जू सहित कई समस्याओं से निजात मिलेगा।

Beard Growth
Beard Growth

आंवला
आंवले के तेल को चेहरे पर लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। आंवले के तेल को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे सरसों की पत्तियों के साथ मिलाकर भी लगता सकते हैं। इसके लिए सरसों की कुछ पत्तियों को पीस लें और आंवले के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाढ़ी वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में चार बार इस प्रक्रिया को करने से आपको फर्क दिखाई देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल