1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलिया भट्ट की इन फुटवियर की हो रही है चर्चा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

आलिया भट्ट की इन फुटवियर की हो रही है चर्चा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 02:05 pm IST

आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' और 'सड़क 2' में दिखाई देंगी।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों चर्चा में हैं। वह अपकमिंग मूवी 'सड़क 2', 'तख्त' और 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच उनसे जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस बार आलिया नहीं, बल्कि उनकी सैंडल्स चर्चा का विषय बन गई है, वो भी इसकी कीमत की वजह से।

हाल ही में आलिया भट्ट को पिंक कलर के आउटफिट के साथ क्रीम कलर के ट्रांसपैरेंट फुटवियर में देखा गया। बता दें कि आजकल ट्रांसपैरेंट फुटवियर काफी ट्रेंड में है। 

जानकारी के अनुसार, ये ट्रांसपैरेंट सैंडल्स इटालियन ब्रांड Neous के हैं और इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, इस फुटवियर की कीमत 50 हजार रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र', 'तख्त' और 'सड़क 2' में दिखाई देंगी।  

Also Read:

बेटी सारा के ग्रेजुएशन डे पर सैफ-अमृता ने यूं किया था चीयर, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

Dream Girl Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल