1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लोहड़ी के दिन पंजाबी सूट में दिखना है एट्रेक्टिव तो इस ब्यूटी टिप्स को जरूर करें फॉलो

लोहड़ी के दिन पंजाबी सूट में दिखना है एट्रेक्टिव तो इस ब्यूटी टिप्स को जरूर करें फॉलो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 12, 2018 11:47 am IST,  Updated : Jan 13, 2018 08:21 am IST

ढोल-नगाड़े के साथ मनाई जाने वाली लोहड़ी दस्तक दे रही है। सभी महिलाएं इस त्योहार में फैशनेबल व आकर्षक दिखना चाहेंगी। सर्दियों में अनारकली या स्ट्रेट फिट कुर्ता पहनकर आप स्मार्ट लुक पा सकती हैं और इस त्योहार का आनंद ले सकती हैं।

Lohri- India TV Hindi
Lohri

नई दिल्ली : ढोल-नगाड़े के साथ मनाई जाने वाली लोहड़ी दस्तक दे रही है। सभी महिलाएं इस त्योहार में फैशनेबल व आकर्षक दिखना चाहेंगी। सर्दियों में अनारकली या स्ट्रेट फिट कुर्ता पहनकर आप स्मार्ट लुक पा सकती हैं और इस त्योहार का आनंद ले सकती हैं। प्ररेणा ग्रोवर ब्रांड की डिजाइनर प्ररेणा ग्रोवर और ह्यासिंथ ब्रांड की रितु यादव ने इस त्योहार के मौके पर परिधानों के चयन के संबंध में ये सुझाव दिए हैं। परंपरागत पटियाला स्टाइल कुछ सालों से सबकी पसंद बना हुआ है, खासकर नवविवाहिता दुल्हनों का यह पसंदीदा परिधान है। आप चाहें तो पारंपरिक जरदोजी के काम के साथ बोल्ड रंगों वाले पंजाबी स्टाइल का पटियाला सूट पहन सकती हैं। फैशन की दीवानी लड़कियों व महिलाओं के बीच अनारकली सूट बेहद लोकप्रिय है।

यह एथनिक स्टाइल और सहजता का बेहतरीन संयोजन है। आप चटक व चमकीले रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं, जिसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। 

अगर आप पटियाला या अनारकली नहीं पहनना चाहती हैं तो फिर स्ट्रेट पैंट के साथ लॉन्ग कुर्ता भी पहन सकती हैं। लोहड़ी के मौके पर यह परिधान आपको एक नया लुक देगा। खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ जॉर्जेट या सिल्क कपड़े के लॉन्ग शर्ट को पैटर्न वाले पैंट के साथ पहनें। 

लोहड़ी के मौके पर आप चटख रंग का फ्लेयर कुर्ता भी पहन सकती हैं। कंप्लीट लुक के लिए सुनहरे धागे की कढ़ाई या पंरपरागत कढ़ाई वाले कुर्ते के साथ शरारा स्टाइल वाला सलवार पहनें। जैकेट स्टाइल का कुर्ता भी आप पहन सकती हैं। यह न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि सर्द रात में गर्माहट भी देगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल