1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाब से पाएं बेदाग चेहरे के साथ-साथ ये बेमिसाल फायदे

गुलाब से पाएं बेदाग चेहरे के साथ-साथ ये बेमिसाल फायदे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 01:42 pm IST

गुलाब न सिर्फ अपनी खुशबू से मन को सुकून पहुंचाते हैं, बल्कि ये त्वचा में नमी भी बनाए रखते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गुलाब की पंखुड़ियों के कई फायदे हैं।

skin
Image Source : PTIskin

  • नियमित रूप से इस्तेमाल के लिए कॉटन बॉल या रूई के फाहे को गुलाब जल में भिगोकर इससे चेहरा साफ करें। यह प्राकृतिक टोनर का काम करता है। ऐसा आप सुबह और रात में सोने जाने से पहले कर सकती हैं। पानी में गुलाब जल डालकर आप स्नान भी कर सकती हैं, इससे चेहरे पर चमक आती है और इसकी सौम्य खुशबू से मानसिक तनाव व शारीरिक थकान भी दूर होती है।
  • गुलाब जल आंखों को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण आंखों को धूल, गंदगी, लालिमा और मेकअप उत्पादों के केमिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। दूध के साथ मिलाकर लगाने से यह आंखों के काले घेरे को भी दूर करता है।
  • शैम्पू के दौरान नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल बालों में नमी बनाए रखता है और कंडीशन करता है।
  • बाल धोने से 10 मिनट पहले गुलाब जल और जोजोबा ऑयल को मिलाकर लगाने से यह हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से रूखे व बेजान हुए बालों को रिपेयर करता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें औऱ फायदों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल