1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ये 5 घरेलू उपाय और डार्क सर्कल छूमंतर

ये 5 घरेलू उपाय और डार्क सर्कल छूमंतर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2016 08:55 am IST,  Updated : May 02, 2016 10:01 am IST

डार्क सर्कल से आप निजात पाना चाहते है तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं। जिससे कि आपकी सुंदरता पहले से अधिक बढ जाएं। जिसे लोग देखे तो देखते ही रह जाएं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

rose water
rose water

गुलाब जल
सदियों से गुलाब जल का इस्तेमाल आंखो को ताजगी प्रदान करने के लिए किया जाता रहा है। गुलाब जल  कॉटम बॉल में भिगोकर आंखो के चारों तरफ अच्छी तरह से लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद पानी से धो लें। रोज सुबह और शाम इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ़्तों में आंखो में निखार आ जाएगा।

संतरे या गाजर का रस
संतरे या गाजर का रस निकालें और  कॉटम बॉल को उसमें भिगो कर कुछ देर तक आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल में काफी हद तक फायदा पहुंचेगा।

हर्बल पैक
50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्तों को गुलाबजल में मिक्स कर के पीस लें। इस रस में थोड़ा हल्दी पाउडर मिक्स कर के पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

ये भी पढे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल