1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पार्लर में जाने के बजाय घर में 10 मिनट करें ये काम, पाएंगे ग्लोइंग त्वचा

पार्लर में जाने के बजाय घर में 10 मिनट करें ये काम, पाएंगे ग्लोइंग त्वचा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2017 05:03 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 05:50 pm IST

बढ़ते उम्र के साथ हमारे चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के पास दाग-धब्बे ये सब बढ़ती हुई उम्र की निशानी होती है। जैसे ही हम अपने चेहरे पर उम्र की निशानी देखते हैं पार्लर जाना बेहतर समझते हैं लेकिन क्या आप ऐसा कर के आप अपने उम्र को कम कर सकते है।

धनुरासन
धनुरासन

धनुरासन
इस आसन में शरीर धनुष के आकार में होता है। इसे करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है और फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक तरह से होता है। इससे रक्त से टॉक्सिन्स दूर होते हैं जिससे त्वचा साफ होती है और स्वस्थ रहती है। इसे करने के लिए सबसे पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। ठुड्डी ज़मीन पर रखें। पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों हाथों से पैरों के पंजे पकड़ें। फिर सांस भर लीजिए और बाजू सीधे रखते हुए सिर, कंधे, छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। इस स्थिति में सांस सामान्य रखें और चार-पांच सेकेंड के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले छाती, कंधे और ठुड्डी को जमीन की ओर लाएं। पंजों को छोड़ दें और कुछ देर विश्राम करें। इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार दोहराएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल