1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पार्लर में जाने के बजाय घर में 10 मिनट करें ये काम, पाएंगे ग्लोइंग त्वचा

पार्लर में जाने के बजाय घर में 10 मिनट करें ये काम, पाएंगे ग्लोइंग त्वचा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2017 05:03 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 05:50 pm IST

बढ़ते उम्र के साथ हमारे चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के पास दाग-धब्बे ये सब बढ़ती हुई उम्र की निशानी होती है। जैसे ही हम अपने चेहरे पर उम्र की निशानी देखते हैं पार्लर जाना बेहतर समझते हैं लेकिन क्या आप ऐसा कर के आप अपने उम्र को कम कर सकते है।

glowing skin
- India TV Hindi
glowing skin

नई दिल्ली: बढ़ते उम्र के साथ हमारे चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के पास दाग-धब्बे ये सब बढ़ती हुई उम्र की निशानी होती है। जैसे ही हम अपने चेहरे पर उम्र की निशानी देखते हैं पार्लर जाना बेहतर समझते हैं लेकिन क्या आप ऐसा कर के आप अपने उम्र को कम कर सकते है। आपका जवाब होगा नहीं। पार्लर में पैसे बरबाद करने से अच्छा है आप घर बैठे कुछ आसान करें। आज आपको बताते है कुछ आसान आसन जिसे आप घर बैठे ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

 उम्र को रोकना तो हमारे हाथ में नहीं है लेकिन बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं से खुदको दूर रखना जरूर हमारे बस में है। बढ़ॉती उम्र के प्रभावों को रोकने और लबे समय तक युवा दिखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। बाजार से तरह-तरह के एंटी एजिंग उत्पाद खरीदकर लातें हैं। तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं और अपना बजट बिगाड़ते हैं।

अगर हम यह कहें कि बढ़ती उम्र के प्रभावों को कुछ हद तक कम करने और स्वास्थ व तरोताजा रहने के लिए हम आपको कुछ ऐसे योगासनों की जानकारी दे रहे हैं जो बेहद आसान भी हैं और कारगर भी हैं। साथ ही, ये लंबे समय तक आपको युवा बनाए रखने के सबसे किफायती उपाय हैं। ऐसे ही कारगर एंटी-एजिंग योगासनों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

शीर्षासन

वैसे तो शीर्षासन एक कठिन योगासन है जिसे हर कोई नहीं कर सकता, लेकिन एंटी एजिंग योगासन के रूप में यह बहुत प्रभावी है। इस आसन के दौरान मस्तिष्क और चेहरे में रक्तप्रवाह तेज होता है। इसके अलावा इससे चेहरे पर झुर्रिया कम हो जाती हैं।  शीर्षासन करने के लिए के सबसे पहले समतल स्थान पर चटाई बिछाकर वज्रासन में बैठ जाएं। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें।

दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ लें। अब सिर को दोनों हथेलियों के मध्य धीरे-धीरे रखें। सांस सामान्य रखें। सिर को जमीन पर टिकाने के बाद धीरे-धीरे शरीर का पूरा वजन सिर छोड़ते हुए शरीर को ऊपर की उठाना शुरू करें। शरीर का भार सिर पर लें। शरीर को सीधा कर लें। इस आसन को करते वक्त ध्यान रखें कि आप इसे किसी योग प्रशिक्षक के निरीक्षण में ही करें जिससे इसमें किसी प्रकार की चूक न हो। साथ ही, इसे तभी करें जब आप पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल