1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिंगर अनूप जलोटा की एक्स गर्लफ्रेंड ने करवाया मेकओवर, पहचानना हुआ मुश्किल

सिंगर अनूप जलोटा की एक्स गर्लफ्रेंड ने करवाया मेकओवर, पहचानना हुआ मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2019 07:36 am IST,  Updated : May 15, 2019 07:54 am IST

बिग बॉस 12 के एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा घर में एंट्री से पहले और एंट्री के बाद अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर अनूप जलोटा अपने से 37 साल छोटी लड़की जसलीन मथारू के साथ रिलेशन में थे। 

जसलीन मथारू- India TV Hindi
जसलीन मथारू

बिग बॉस 12 के एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा घर में एंट्री से पहले और एंट्री के बाद अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर अनूप जलोटा अपने से 37 साल छोटी लड़की जसलीन मथारू के साथ रिलेशन में थे। अनूप से जसलीन गाना सिखती थी वह उनकी स्टूडेंट थी। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अनूप और जसलीन की ब्रेकअप हो गया। लेकिन इन दिनों एक बार फिर से अनूप की एक्स गर्लफ्रेंड जसलीन अपनी मेकओवर की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है।

दरअसल, जसलीन ने अपने बालों पर रेड हेयर कलर कराया है, जिसने उनके पूरे लुक को बदल कर रख दिया है। जसलीन खूबसूरत तो हैं ही, लेकिन न्यू हेयर कलर ने उनके लुक को निखार दिया है। नए लुक में वह काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। जसलीन ने अपने नए लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग शेयर की हैं।

अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर जसलीन ने कैप्शन में लिखा- आत्मविश्वास सबसे बेस्ट आउटफिट है। जसलीन के फैंस को भी उनका यह नया लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, जसलीन ने बिग बॉस शो में अपने अपने गुरु और भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ विचित्र जोड़ी बनकर एंट्री की थी। अनूप जलोटा संग उनके रिश्ते को लेकर शो में उन्होंने खूब सुर्खियों बटोरी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल