1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नारियल पानी के साथ इस खास चीज का इस्तेमाल कर मिनटों में बढ़ा सकते हैं अपने चेहरे की चमक

नारियल पानी के साथ इस खास चीज का इस्तेमाल कर मिनटों में बढ़ा सकते हैं अपने चेहरे की चमक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 06:59 pm IST

नारियल तेल, नारियल पानी के फायदें तो आपने कई बार पढ़ा होगा लेकिन आज आपको नारियल तेल से जुड़ी ऐसी ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप बिना पार्लर गए ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।

ब्यूटी टिप्स- India TV Hindi
ब्यूटी टिप्स

नारियल तेल, नारियल पानी के फायदें तो आपने कई बार पढ़ा होगा लेकिन आज आपको नारियल तेल से जुड़ी ऐसी ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप बिना पार्लर गए ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको नारियल पानी में इस खास चीज को मिलाना होगा, ये खास चीज है नारिलय तेल में 2 चुटकी ओट्स। नारियल पानी में 2 चुटकी ओट्स मिलाकर लगाए और फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाए और सुख जाने के बाद इस साफ पानी से धो लें। ऐसे ही कई ब्यूटी टिप्स आज हम आपको अपनी आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

गर्मियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। आमतौर पर त्वचा रोग विशेषज्ञ ठंडे पानी से चेहरा धोने की सलाह देते हैं। दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से चेहरा धोने पर ताजगी बनी रहती है और त्वचा की नमी भी खोने नहीं पाती है।

गर्मियों में पानी के छींटे मारने से काफी आराम मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल पानी से चेहरा धोना, सामान्य ठंडे पानी की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद होता है। नारियल पानी से चेहरा धोने पर एक ओर जहां चेहरे की नमी बनी रहती है वहीं त्वचा से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा नारियल पानी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व भी त्वचा को विभिन्न प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रखने में मददगार हैं।

गर्मियों में नारियल पानी से चेहरा धोने के फायदे:

आपके चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं और आपको झांइयों की शिकायत है तो नारियल पानी से चेहरा धोना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे चेहरे के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं और चेहरे का नेचुरल ग्लो भी बना रहता है।

अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे हो गए हैं तो भी नारियल पानी से चेहरा धोना फायदेमंद रहेगा। गर्मियों में ऑयली स्क‍िन वालों को खासतौर पर ये शिकायत हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।

आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। रूई के फाहे को नारियल पानी में डुबोकर आंखों के नीचे लगाएं। रोजाना ऐसे करने पर कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे के काले घेरे दूर हो जाएंगे।

आपको ताजी-निखरी त्वचा के साथ ही गोरी रंगत भी चाहिए तो आपके लिए नारियल पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

गर्मियों में अक्सर टैनिंग की समस्या हो जाती है। ऐसे में झुलसी त्वचा में निखार लाने के लिए भी नारियल पानी से चेहरा धोना फायदेमंद रहेगा। अगर हर रोज नारियल पानी से चेहरा धोना संभव न हो तो नारियल पानी में रूई के फाहे को डुबोकर चेहरे को पोंछ लें। ये भी फायदेमंद रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल