1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात को सोने से पहले महिलाएं चेहरे पर यूं लगाएं नारियल तेल, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

रात को सोने से पहले महिलाएं चेहरे पर यूं लगाएं नारियल तेल, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2020 07:23 am IST,  Updated : May 28, 2020 07:23 am IST

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जोकि चिड़चिड़ी, रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।

चेहरे पर यूं लगाएं...- India TV Hindi
चेहरे पर यूं लगाएं नारियल तेल  Image Source : INSTRAGRAM/NOTANORDINARYBEAUTY

स्किन में पड़े मुहांसे चाहे समय से खत्म हो जाए लेकिन इनके दाग काफी वक्त तक रह जाते हैं। इसके अलावा कई लोगों को स्किन के रूखेपन के साथ झुर्रिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। जिससे कि आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन मिले। महिलाएं दिनभर काम में बिजी रहती हैं जिसके कारण वह अपने चेहरे का खास ख्याल नहीं रख पाती हैं। इसी कारण रात को सोने से पहले वह मंहगे से मंहगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। जिससे कि उनकी स्किन मॉश्चराइज रहें लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए ही खतरनाक साबित हो जाते हैं। ऐसे में  अगर आप इन समस्याओं से निजात पाना चाहती हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। 

नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जोकि चिड़चिड़ी , रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कोलेजन उत्पादन पर लाभकारी प्रभाव डालती है। कोलेजन त्वचा को दृढ़ता और लोच बनाए रखने में मदद करता है।  इसके साथ ही झुर्रियों को हटाने में मदद करता है। 

काले होंठों को बनाएं गुलाबी, बस अपनाएं ये शानदार घरेलू नुस्ख़े

नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटमिन ई, के और ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन सेल्स के लिए अच्छे होने के साथ आपकी स्किन में कसाव लाते हैं। इसके साथ ही दाग-धब्बों से निजात दिलाते हैं। 

ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले थोड़ा सा नारियल तेल लेकर दाग में लगाएं। अगर आप पूरे चेहरे में लगाना चाहती हैं तो हल्के हाथों से लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। दूसरे दिन सुबह साफ पानी या फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। 

बेहतर होगा कि आप वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाएं। अगर स्किन बहुत ऑयली है तो नारियल तेल लगाना अवॉइड करें।

स्किन और बालों को हमेशा हेल्दी रखता है कॉफी स्क्रब, जानिए इसके और भी फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल