1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखी त्वचा से चाहिए हमेशा के लिए निजात तो इस तरह ख्याल रखना न भूलें

रूखी त्वचा से चाहिए हमेशा के लिए निजात तो इस तरह ख्याल रखना न भूलें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 05:17 pm IST

बदलते मौसम का फर्क सबसे ज्यादा हमारे स्किन पर दिखता है। इसके लिए हमे कुछ खास ख्याल रखने की जरूरत है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा फर्क स्किन में दिखता है। इन दिनों तेजी से मौसम बदल रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन को होता है।

glowing skin- India TV Hindi
glowing skin

नई दिल्ली: बदलते मौसम का फर्क सबसे ज्यादा हमारे स्किन पर दिखता है। इसके लिए हमे कुछ खास ख्याल रखने की जरूरत है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा फर्क स्किन में दिखता है। इन दिनों तेजी से मौसम बदल रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन को होता है।

बदलते मौसम से स्किन को बचाए रखना और उसे मॉइश्चराइज रखना बहुत जरूरी। आपकी स्किन की इन समस्याओं के लिए गुलाबजल बेहद कारगर साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब जल अच्छा मॉइश्चराइजर है। इससे स्किन का रूखापन दूर होता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन में नमी बनी रहेगी और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। इन समस्याओं के लिए ले सकते हैं गुलाब जल का सहारा।

स्किन को करें मुलायम

बदलते मौसम में गुलाबजल लगाना स्किन के लिए फायदेमंद है। 4 चम्मच गुलाब जल में 4 चम्मच ग्लिसरिन और 4 चम्मच ओलिव ऑयल या जैतून का तेल मिलाकर रोज लगाने से स्किन मुलायम होती है।

डार्क सर्कल्स करे खत्म
गुलाबजल डार्क सर्कल्स को भी दूर करने में कारगर है। 1 चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच ग्लिसरिन और 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स खत्म हो जाते हैं।

झुर्रियों में मिलेगी छुट्टी
गुलाबजल का चंदन के साथ मिश्रण चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। 3 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच चंदन पाऊडर से तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरा धो लें। अल्टरनेटिव डेज में ऐसा करने से चेहरे से झुर्रियां खत्म होंगी और चेहरा ग्लो करेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल