1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेसन का इस तरह इस्तेमाल 10 मिनट में चेहरे के दाग-धब्बे से दिला सकता है छुटकारा

बेसन का इस तरह इस्तेमाल 10 मिनट में चेहरे के दाग-धब्बे से दिला सकता है छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:58 pm IST

खासकर लड़कियां चेहरे के दाग धब्बे को छिपाने के लिए तरह-तरह के ट्रीक ट्राई करती हैं। कई तो महंगे स्किन लेजर ट्रीटमेंट भी करवाती हैं लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक ही दिखता है। डाक्टरों की भी माने तो इस लेजर ट्रीटमेंट के कई साइड इफेक्ट्स हैं।

skin care- India TV Hindi
skin care

नई दिल्ली: खासकर लड़कियां चेहरे के दाग धब्बे को छिपाने के लिए तरह-तरह के ट्रीक ट्राई करती हैं। कई तो महंगे स्किन लेजर ट्रीटमेंट भी करवाती हैं लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक ही दिखता है। डाक्टरों की भी माने तो इस लेजर ट्रीटमेंट के कई साइड इफेक्ट्स हैं। ऐसे में आपको घरेलू उपचार करना चाहिए।

आपके किचन में मौजूद बेसन आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे आप कई फेस मास्क बनाकर ड्राय, ऑयली स्किन के साथ-साथ पिंपल्स की परेशानी भी खत्म कर सकती है। तो आप भी जानिए किस परेशानी के लिए कैसे तैयार करें बेसन का फेस पैक और बढ़ाएं अपनी खूबसूरती।

ऑयली स्किन

बेसन आपके चेहरे के एक्सेस ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है. इसके लिए 1 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच मुल्लतानी मिट्टी और पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने पर धो लें. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

कॉम्बिनेशन स्किन
अगर आपका चेहरा ड्राय है और टी-ज़ोन ऑयली है, तो आपकी स्किन कॉम्बिनेशन की कटैगरी में आती है. इसके लिए आप बेसन और दही या बेसन और गुलाबजल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल