1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेसन का इस तरह इस्तेमाल 10 मिनट में चेहरे के दाग-धब्बे से दिला सकता है छुटकारा

बेसन का इस तरह इस्तेमाल 10 मिनट में चेहरे के दाग-धब्बे से दिला सकता है छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:58 pm IST

खासकर लड़कियां चेहरे के दाग धब्बे को छिपाने के लिए तरह-तरह के ट्रीक ट्राई करती हैं। कई तो महंगे स्किन लेजर ट्रीटमेंट भी करवाती हैं लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक ही दिखता है। डाक्टरों की भी माने तो इस लेजर ट्रीटमेंट के कई साइड इफेक्ट्स हैं।

डार्क स्पॉट्स
डार्क स्पॉट्स

अनचाहे बालों को खत्म करने के लिए
इससे बने फेस पैक की मदद से आप चेहरे के अनचाहे बालों को खत्म कर रंगत भी निखार सकती हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बेसन में 1 छोटा चम्मच हल्दी और 3 बड़े चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर रगड़ते हुए हटाएं. इसका असर आपको तुरंत नहीं दिखेगा। इसका रेग्युलर इस्तेमाल करें।

डार्क स्पॉट्स के लिए
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या डार्क स्पॉट्स हैं, तो इन्हें खत्म करें बेसन के फेस पैक से। ये इन परेशानियों को खत्म करने के साथ ही आपको देगा क्लीयर और ब्राइट स्किन। इसके लिए 1 बड़े चम्मच बेसन में 2 बड़े चम्मच दही और आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल ना करें। नींबू की वजह से आपको रैशेज़ की परेशानी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल