1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेसन का इस तरह इस्तेमाल 10 मिनट में चेहरे के दाग-धब्बे से दिला सकता है छुटकारा

बेसन का इस तरह इस्तेमाल 10 मिनट में चेहरे के दाग-धब्बे से दिला सकता है छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:58 pm IST

खासकर लड़कियां चेहरे के दाग धब्बे को छिपाने के लिए तरह-तरह के ट्रीक ट्राई करती हैं। कई तो महंगे स्किन लेजर ट्रीटमेंट भी करवाती हैं लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक ही दिखता है। डाक्टरों की भी माने तो इस लेजर ट्रीटमेंट के कई साइड इफेक्ट्स हैं।

ड्राय स्किन
ड्राय स्किन

ड्राय स्किन
अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रही हैं, तो एक आसान फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच शहद मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे हटाकर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

पिंपल्स के लिए
अगर आपको भी आए दिन पिंप्लस परेशान करते हैं, तो बेसन से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप 2 छोटे चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर, 2 बड़े चम्मच दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाएं। जहां बेसन एक्सेस ऑयल को कंट्रोल कर इस परेशानी से बचाएगा, वहीं हल्दी एंटी-बैक्टीरियल की वजह से इंफेक्शन खत्म करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल