1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ठंड में आपको स्किन एलर्जी से बचाएगा ये नायाब नुस्खें, तुरंत होगा फायदा

ठंड में आपको स्किन एलर्जी से बचाएगा ये नायाब नुस्खें, तुरंत होगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 07:00 pm IST

ठंड में हर वक्त हम सभी ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहने रहते हैं। ऐसे में हमें कई बातों की ख्याल रखने की जरूरत है। लेकिन काफी समय तक इतने सारे कपड़े पहनने की वजह से ये स्किन एलर्जी का कारण भी बन जाती है।

skin allergic- India TV Hindi
skin allergic

नई दिल्ली: ठंड में हर वक्त हम सभी ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहने रहते हैं। ऐसे में हमें कई बातों की ख्याल रखने की जरूरत है। लेकिन काफी समय तक इतने सारे कपड़े पहनने की वजह से ये स्किन एलर्जी का कारण भी बन जाती है। सूरज, कपड़े या फिर सब्जियों के द्वारा ही क्यों न हो। स्किन बहुत सेंसेटीव होती है इसलिए उस पर इन सब चीजों का जल्दी असर पड़ता है। 

तेल लगाएं

त्वचा पर गरम नारियल तेल लगाएं और रातभर ऐसे ही लगा रहने दें। यह एलर्जी वाली खराब त्वचा को साफ कर के निकाल देता है और साथ में यह एंटी बैक्टीरियल भी होता है। इसके अलावा आपको सूती कपड़े भी पहनने चाहिये।

तेल लगाएं
तेल लगाएं

नीम पेस्ट
नीम पेस्ट

नीम पेस्ट
नीम एंटी बैक्टीरियल होती है इसलिए यह किसी भी त्वचा संबंधित बीमारी को दूर कर सकती है। एलर्जी को ठीक करने के लिए नीम की पत्तियों को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर पीस लें। इसको त्वचा पर लगा कर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से नहा लें।

ठंडे पानी नहांए
ठंडे पानी नहांए

ठंडे पानी नहांए
यह एक प्रकार का घरेलू नुस्खा है, जिससे स्किन एलर्जी बिल्कुल ठीक हो जाती है। गरम पानी से नहाने से बचना चाहिये क्योंकि इससे और भी ज्यादा बैचेनी, जलन और खुजली पैदा हो सकती है। वहीं पर ठंडा पानी एलर्जी से राहत दिलाता है। इसलिए ठंडे पानी से ही नहाएं।

lemon
lemon

नींबू का रस
एलर्जी वाली जगह पर रूई से नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू के रस को आप नारियल तेल में मिला कर भी लगा सकती हैं। इसको लगा कर पूरी रात ऐसे ही रहने दें।

​आगे की खबर के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल