1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Dry Scalp से तुरंत निजात दिलाएंगा ये घरेलू उपाय, एक बार ट्राई करके देख लें

Dry Scalp से तुरंत निजात दिलाएंगा ये घरेलू उपाय, एक बार ट्राई करके देख लें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 05:20 pm IST

ड्राय स्कैल्प की वजह से आपको ना सिर्फ डैंड्रफ की परेशानी होती है, बल्कि इससे आपके बाल भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ये परेशानी तब होती है जब स्कैल्प में पर्याप्त मात्रा में ऑयल प्रोड्यूस्ड नहीं होता है।

dry scalp- India TV Hindi
dry scalp

नई दिल्ली: ड्राय स्कैल्प की वजह से आपको ना सिर्फ डैंड्रफ की परेशानी होती है, बल्कि इससे आपके बाल भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ये परेशानी तब होती है जब स्कैल्प में पर्याप्त मात्रा में ऑयल प्रोड्यूस्ड नहीं होता है।

इसका मुख्य कारण स्टाइलिंग टूल्स के ज़्यादा इस्तेमाल, हार्स हेयर प्रोड्क्ट्स और ऑयलिंग की कमी की वजह से होता है। इससे बचने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते है। इन घरेलू उपायों की जिनकी मदद से आप अपने बालों का मॉइश्चर बनाए रख सकती हैं और ड्राय स्कैल्प की परेशानी दूर करने के साथ ही आपको मिलेंगे खूबसूरत और शाइनी बाल।

  • केला का ऐसे इस्तेमाल कर आप आसानी से ड्राय स्कैल्प से निजात पा सकते है। यह बालों को नरिश और मॉश्चराइज करता है। साथ ही खोई हुई चमक और लंबाई भी बढ़ने लगती है।
  • बस अपने बालों की लंबाई के हिसाब से केला लें और इसे अच्छी तरह मैश करके स्कैल्प पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। 15 मिनट बाद इसे धोकर शैम्पू कर लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर बालों संबंधी हर समस्या से निजात पा सकते है।
  • ड्राय स्कैल्प से निजात आपको विटामिन ई भी दिला सकता है। इसके लिए अपने बालों की लंबाई के हिसाब से विटामिन E कैप्सूल्स लें और इसे काटकर इसका तेल निकाल लें। इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें और एक घंटे बाद धो लें।
  • एलोवेरा ड्रायनेस की वजह से स्कैल्प में होने वाली खुजली से भी राहत दिलाएगा। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालकर इस्तेमाल करें।  कुछ दिनों तक सोने से पहले हर रोज़ इसे स्कैल्प पर लगाएं।
  • ऑयलिंग की कमी में ये समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऑयल ना सिर्फ बालों को मज़बूती देता है, बल्कि ये स्कैल्प को ड्राय होने से भी बचाता है। हफ्ते में दो बार बादाम या नारियल तेल को गुनगुना कर सोने से पहले स्कैल्प की मसाज करें। सुबह उठकर इसे धो लें। लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल